'नायका' के सामानार्थी के रूप में 'परिवारा' तथा 'तलावारा' को अनुसूचित जनजाति का दर्जा

.‘नायका’ के सामानार्थी के रूप में ‘परिवारा’ तथा ‘तलावारा’ को अनुसूचित जनजाति का दर्जा

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक की जनजातियों की सूची में क्रम संख्या 38 पर ‘नायका’ के सामानार्थी के रूप में ‘परिवारा’ तथा ‘तलावारा’ समुदायों को शामिल करने की सिद्धांत रूप में स्वीकृति दे दी है।
  • इससे कर्नाटक राज्य में ‘परिवारा’ तथा ‘तलावारा’ समुदायों की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की पुरानी मांग पूरी होगी। ‘परिवारा’ तथा ‘तलावारा’ समुदायों से जुड़े लोग कर्नाटक राज्य से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के पात्र होंगे और राज्य में अनुसूचित जनजातियों को मिलने वाले सभी लाभों के लिए भी पात्र होंगे।
  • कर्नाटक सरकार ने राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में‘परिवारा’ तथा ‘तलावारा’ समुदायों को शामिल करने की सिफारिश की थी।

नोट :- इस समय प्रीलिम्स के केवल  16 दिन ही बचे हैं तो उसी को ध्यान में रखते हुए जो जो भी विषय अवश्यक हैं उन्ही को मैं पोस्ट कर रहा हूँ,  यह विषय upsc के साथ साथ एसएससी, रेलवे सभी पीसीएस के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं | धन्यवाद |

Posted on by