विश्व जल दिवस(वर्ल्ड वाटर डे)

विश्व जल दिवस(वर्ल्ड वाटर डे)

  • इस वर्ष विश्व जल दिवस की थीम है:- “जल के लिए प्रकृति के आधार पर 
  • भारत का टेक्नोलॉजी शहर बेंगलुरु में पानी की मात्रा अत्यधिक कम हो गई है जिसके कारण यहाँ 0(जीरो) डे अर्थात पानी सप्लाई को रोक देना लागू किया जा सकता है, साथ ही यही हाल दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन का भी
  • संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में “द यूनाइटेड नेशन - वर्ल्ड वाटर डेवलपमेंट रिपोर्ट 2018” जारी की है |

रिपोर्ट की कुछ बाते:-

  • दुनिया में हर साल पानी की मांग 1% की दर से बढ़ रही है, अगले दो दशकों में यह मांग में और इजाफा होने की संभावना है, पानी की यह मांग औद्योगिक व घरेलू जरूरतों के लिए ज्यादा तेजी से
  • संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि विकासशील उभरती अर्थव्यवस्थाओं में यह मांग ज्यादा तेजी से बढ़ी है दुनिया की लगभग आधी आबादी पानी की किल्लत वाले इलाकों में रहते हैं, जहां लगभग 1 महीने पानी की आपूर्ति नहीं होती
  • अफ्रीका, एशिया, लातिन अमेरिका में सबसे ज्यादा नदियों का प्रदूषण बढ़ा
  • लगभग 180 करोड़ लोग बंजर जमीन और सूखे की चपेट में है, जहां जमीन रेगिस्तान बनती जा रही
  • रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में 30% भाग पर वन है इसके साथ ही इसमें से 65% हिस्सा बंजर होता जा रहा
  • रिपोर्ट के अनुसार 1990 से अब तक 64 % से 71% आर्द्र भूमि क्षेत्र पूरी तरह से खत्म हो चुके
  • रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की 40% आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही है

रिपोर्ट के अनुसार भारत भारत में जल की स्थिति:-

  • भारत भूमि जल का दुनिया में सबसे ज्यादा दोहन करने वाला देश
  • भारत, अमेरिका, चीन, ईरान और पाकिस्तान वैश्विक भूजल का 67 प्रतिशत दोहन करते है, जिसमें भारत के बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान
  • गंगा बेसिन इलाके में भी भूजल का स्तर लगातार कम हो रहा है, रिपोर्ट के अनुसार- “भारत में बड़े बांधों ने पानी की समस्या की स्थिति सही करने की स्थान पर और खराब किया 
  • संयुक्त राष्ट्र ने अपने सतत विकास लक्ष्य में “सभी के लिए स्वच्छता और पानी की उपलब्धता” का लक्ष्य रखा
  • रामगंगा(जो गंगा की सहायक नदी है) नदी पर “कालागढ़ बाँध” बनने की वजह से राम गंगा नदी बेसिन लगभग सूख चुका है, इसके साथ ही इसकी अन्य छोटी बड़ी 13 सहायक नदियां पूरी तरह से सूख कर खत्म हो चुकी हैं, जिनमें- गागन, यगद, बग़द, ढेला, छोयिया, मतवाली, सोत और बान है |
  • पश्चिमी भारत का जल स्तर डार्क जोन (खतरनाक स्तर के नीचे) में है |

नोट :- यह विषय upsc के साथ साथ एसएससी, रेलवे सभी पीसीएस के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं परन्तु मैंने upsc के आलावा कोई भी टैग नहीं दे रहा हूँ लेकिन ये फायेदेमंद सभी के लिए होंगे, आपका आज का दिन आपकी उम्मीदों के अनुसार ही गुजरे इसी कामना के साथ मिलते हैं अगले दिन किसी नए समसामयिक विषय के साथ | धन्यवाद |

Posted on by