डेटा सुरक्षा
मुददा:- फेसबुक डाटा के गलत इस्तेमाल और आधार कार्ड की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- फेसबुक डाटा के गलत इस्तेमाल चुनाव में करने के लिए कैंब्रिज एनालिटिका कम्पनी को भारत सरकार ने नोटिस दिया है |
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(यूआईडीएआई) का डेटा सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में जवाब दिया
- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(यूआईडीएआई) ने आधार के डाटा को विशेष रूप से एंक्रिप्शन युक्त बताया है जिसक किसी भी प्रकार से चोरी व गलत प्रयोग नहीं किया जा सकता हैं |
- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(यूआईडीएआई) का डेटा बायोमेट्रिक सॉफ्टवेयर बाहर से मंगाया गया लेकिन उसका पूरा डाटा कंट्रोल हैं |
- उसके(यूआईडीएआई) पास है, तथा आधार कार्ड के 6000 सेंटर इंटरनेट से नहीं जुड़े हैं, साथ ही 3 अंकों का सुरक्षित लॉक सिस्टम लगा है जिसको तोड़ने के लिए धरती पर उपलब्ध सबसे तेज तीन सुपर कंप्यूटर अनंत काल तक कोशिश करने के बाद भी नहीं तोड़ सकते हैं |
- आधार का डाटा सिस्टम में पीकेआई-2048 और ईएस-256 का प्रयोग किया जा रहा है, जो 256 बीट्स पर काम करता हैं, और यह विश्व का सबसे सुरक्षित और नवीनतम तकनीक है | जो अभी सभी जगह पर 128 बिट्स का ही प्रयोग किया जा रहा हैं |
- साथ ही सभी आधार को एन्क्रिप्टेड (Encrypted) फार्म में रखा जाता है |
डाटा एंक्रिप्शन और डिस्क्रिप्शन:-
- डाटा एंक्रिप्शन में डाटा को कोड में परिवर्तित कर दिया जाता जो केवल एक कोड के द्वारा ही पढ़ा जा सकता है | किसी भी डाटा को कोड में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को ही डाटा एंक्रिप्शन कहा जाता है एवं कोड में परिवर्तित डाटा को एन्क्रिप्टेड(Encrypted) डाटा कहा जाता है |
- एन्क्रिप्टेड डाटा को पुनः कोड के द्वारा डीकोड करके पढ़ाने की प्रक्रिया को डिस्क्रिप्शन या Decrypted कहा जाता है |
- भारत के IT ACT 2008 (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी अधिनियम 2008) की धारा 24A में एंक्रिप्शन का उल्लेख किया गया है |