भाग-04 (कुछ छोटी छोटी मगर मोटी बाते ) घटनाक्रम

भाग-04 (कुछ छोटी छोटी मगर मोटी बाते ) घटनाक्रम

आपने शक्तिमान देखा होगा तो उसकी छोटी छोटी तथा मोटी बाते नहीं भूले होंगे उसी की तर्ज पर upsc परीक्षा के लिए उपयोगी लेकिन छोटी घटनाये:-

01.प्‍लास्टिक पार्क

  • भारत सरकार ने झारखंड के देवघर जिले में एक प्‍लास्टिक पार्क की स्‍थापना को मंजूरी दी है।
  • इसमें अनेक पॉलिमर उत्‍पाद तैयार किए जाएंगे, जिनमें बुनी हुई बोरियां, मॉल्‍डेड फर्नीचर, पानी की टंकी, बोतल, पाइप, मच्‍छरदानी इत्‍यादि शामिल हैं।

02.वर्ल्ड ट्रेवल एंड टूरिज्म काउंसिल की रिपोर्ट

  • वर्ल्ड ट्रेवल एंड टूरिज्म काउंसिल की रिपोर्ट अगले एक दशक में पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के एक करोड़ ने अवसर का सृजन भारत में होगा |
  • भारत सातवीं सबसे बड़ी पर्यटन अर्थव्यवस्था है, पर्यटन से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना इसमें एक शुभ संकेत है |

03.शत्रु संपत्तियां

  • गृह मंत्रालय शत्रु संपत्तियों अर्थात 1947 के समय देश विभाजन के दौरान या 1962 चीन युद्ध के दौरान जो भी व्यक्ति संपत्तियों को त्यागकर देश छोड़कर गए थे इन सभी को बेचने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है |

नोट :- यह विषय upsc के साथ साथ एसएससी, रेलवे सभी पीसीएस के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं परन्तु मैंने upsc के आलावा कोई भी टैग नहीं दे रहा हूँ लेकिन ये फायेदेमंद सभी के लिए होंगे, आपका आज का दिन आपकी उम्मीदों के अनुसार ही गुजरे इसी कामना के साथ मिलते हैं अगले दिन किसी नए समसामयिक विषय के साथ | धन्यवाद |

Posted on by