भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित(नेफेड)
- भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित(नेफेड) ने अपने आठ लेनदार बैंकों के साथ एकमुश्त समाधान समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अंतर्गत नेफेड (NAFED) ने 220 करोड़ रुपये नगद तथा 254 करोड़ रुपये पर आंकी हुई लारेंस रोड, नई दिल्ली , स्थित संपत्ति को बैंकों को हस्तांतरित किया है।
- नेफेड भारत सरकार की मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत तिलहन, दलहन की शीर्ष एजेंसी है।
- इन योजनाओं के तहत नेफेड किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि जिंसों की खरीदी व्यवस्था करता है। जिससे किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके।
- इन स्कीमों के संचालन हेतु भारत सरकार नेफेड को सरकारी गारंटी मुहैया कराती है। जिसके आधार पर बैंक नेफेड को ऋण मुहैया करती है परंतु इस तत्कालिक ऋण जाल के कारण, नेफेड को सहज तरीके से बैंकों से पैसा नहीं मिल पाता था।