आपने शक्तिमान देखा होगा तो उसकी छोटी छोटी तथा मोटी बाते नहीं भूले होंगे उसी की तर्ज पर upsc परीक्षा के लिए उपयोगी लेकिन छोटी घटनाये:-
इसरो का संचार सैटेलाइट G6(A) का सफल परीक्षण
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो ने श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से संचार सैटेलाइट G6(A) का सफल परीक्षण किया गया |
- यह का उपग्रह मल्टी बीम कवरेज के जरिए मोबाइल संचार उपलब्ध कराएगा, इससे भारत में सेटेलाइट कॉलिंग को मजबूत बनाकर किसी भी भौगोलिक क्षेत्र से एवं किसी भी स्थिति में सेटेलाइट कॉलिंग करने की सुविधा प्रदान करेगा |
- यान के दूसरे चरण में हाई थ्रस्ट विकास इंजन लगा है। इसके अलावा, इस यान के दूसरे चरण में इलेक्ट्रो हाइड्रो एक्यूटेशन सिस्टम के बजाय इलेक्ट्रो केमिकल ऑटोमेशन का इस्तेमाल किया गया है।
- अंतरिक्ष यान की लंबाई 49.1 मीटर है। इसका वज़न 2,140 किलोग्राम है।
चन्द्रमा पर इसरो के मुख्य मिशन:-
- इसरो ने चांद पर थ्री डी प्रिंटर और रोबोटिक्स के द्वारा चांद की मिट्टी की तरह की मिट्टी का प्रयोग कर चांद पर घर बनाने की योजना बनाई है |
- इग्लू जैसे घर बनेंगे भारत के अलावा अमेरिका भी इसी कोशिश में है |
- 1969 से 1972 के बीच कई मिशन के दौरान 12 अंतरिक्ष यात्री चांद पर पहुंचे और कुल उन्होंने 166 घंटे चाँद पर गुजारे |
- भारत का मिशन चंद्रयान-1 सन 1999 पहली बार विचार किया गया जिसे 2003 में इसरो ने मंजूरी दी 22 अक्टूबर 2008 को चंद्रयान-1 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया, जिसे पीएसएलवी-C2 से से प्रक्षेपित किया गया था |
- चंद्रयान-1 का मिशन 2 वर्ष था लेकिन दुर्घटना वश यह कुछ समय में ही क्षतिग्रस्त हो गया और काम करना बंद कर दिया परन्तु बंद होने के पहले ही चंद्रमा पर पानी की जानकारी दे दी जो इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है क्योंकि पानी की खोज पहली बार की गयी थी |
- चंद्रयान-2 चंद्रमा पर भेजने की तैयारी इसरो कर रहा है जिसे अगले माह भेजा जाना है, यह चंद्रयान-1 से उन्नत यान है जिसमें एक रोवर भी भेजा जाएगा जो चन्द्रमा की सतह पर चलकर वहाँ की जानकारी भेजेगा |
- चंद्रयान-2 पूरी तरह से एक स्वदेशी मिशन है |
- 20 जुलाई 1969 को नील आर्मस्ट्रांग पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने चंद्रमा पर कदम रखा |
ओरियन यान:-
- 2021 ओरियन यान 4 यात्रियों लेकर चांद पर जाएगा, जिसमें सर्वप्रथम 2018 में ओरियन यान बिना किसी इंसान के चांद पर भेजा जाएगा, जिसकी सफलता के बाद यह इंसानों को चंद्रमा पर ले जाने वाला यान बनेगा |
- ओरियन यान का विकास नासा और यूरोपिय स्पेस एजेंसी मिल कर कर रहे है यह यान चन्द्रमा के अलावा मंगल एवं अन्य ग्रहों पर इंसानों को ले जाने में सक्षम होगा |
नोट :- यह विषय upsc के साथ साथ एसएससी, रेलवे सभी पीसीएस के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं परन्तु मैंने upsc के आलावा कोई भी टैग नहीं दे रहा हूँ लेकिन ये फायेदेमंद सभी के लिए होंगे, आपका आज का दिन आपकी उम्मीदों के अनुसार ही गुजरे इसी कामना के साथ मिलते हैं अगले दिन किसी नए समसामयिक विषय के साथ | धन्यवाद |