ई-वे बिल प्रणाली
- जीएसटी परिषद के निर्णय के मुताबिक वस्तुओं की समस्त राज्य से राज्य या अंतर-राज्य ढुलाई के लिए 01 अप्रैल, 2018 से ई-वे बिल प्रणाली अनिवार्य हो गई है।
- जीएसटी व्यवस्था के तहत राष्ट्रव्यापी ई-वे बिल व्यवस्था का क्रियान्वयन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) के सहयोग से जीएसटीएन द्वारा किया जा रहा है
- केन्द्र के साथ-साथ राज्यों के कर प्राधिकरणों ने भी ई-वे बिलों के लिए प्रमुख अधिकारियों की नियुक्ति की है।
- विभिन्न विधियों (मोड) जैसे कि वेब (ऑनलाइन), एंड्रायड एप, एसएमएस, बल्क अपलोड टूल और एपीआई आधारित साइट-से-साइट के एकीकरण इत्यादि के जरिए ई-वे बिल का सृजन हो सकता है।
- विभिन्न तरह की खेपों को ढोने वाले वाहनों के लिए समेकित ई-वे बिल को ट्रांसपोर्टरों द्वारा सृजित किया जा सकता है।
- ट्रांसपोर्टर अनेक उप-उपयोगकर्ताओं (सब-यूजर) इसको सृजित कर सकते हैं और उन्हें उनकी भूमिका बता सकते हैं। इस तरह बड़े ट्रांसपोर्टर अपने विभिन्न कार्यालयों को सब-यूजर के रूप में घोषित कर सकते हैं।
- ई-वे बिल को उस व्यक्ति द्वारा 24 घंटे के अंदर निरस्त किए जाने का प्रावधान किया गया है, जिसने ई-वे बिल सृजित किया है। प्राप्तकर्ता भी ई-वे बिल की वैधता अवधि के भीतर अथवा माल प्रेषक द्वारा ई-वे बिल के सृजन के 72 घंटे के भीतर, इसमें से जो भी पहले हो, ई-वे बिल को खारिज कर सकता है।
- ई-वे बिल 50 हजार की कीमत से ऊपर के सभी सामानों/वस्तुओं के राज्य से राज्य के मध्य या एक राज्य से किसी अन्य राज्य के मध्य आवागमन के लिए अवश्यक रूप से जारी करना अनिवार्य हैं |
- आवागमन के दौरान किसी आकस्मिक कारण से ढुलाई में देरी होने पर सूचित करना पड़ेगा साथ ही अगर वाहन को बदला जाता हैं तो इसे दुसरे वाहन के साथ फिर से जारी करना पड़ेगा |
- यह बिल दूरी के अनुसार एक निश्चित समय सीमा के लिए ही मान्य रहेगा दूरी बढ़ने पर समय सीमा भी बढ़वानी पड़ेगी या इसे दुबारा जारी करना पड़ेगा |
- इसको जारी करने पर किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा परन्तु अगर gst का भुगतान नहीं किया गया हैं तो इसे जारी नहीं किया जा सकेगा |
- इसका मुख्य उद्देश्य कर भुगतान में पारदर्शिता एवं माल ढुलाई के दौरान होने वाली समस्याओं को कम करना हैं |
नोट :- यह विषय upsc के साथ साथ एसएससी, रेलवे सभी पीसीएस के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं परन्तु मैंने upsc के आलावा कोई भी टैग नहीं दे रहा हूँ लेकिन ये फायेदेमंद सभी के लिए होंगे, आपका आज का दिन आपकी उम्मीदों के अनुसार ही गुजरे इसी कामना के साथ मिलते हैं अगले दिन किसी नए समसामयिक विषय के साथ | धन्यवाद |