UP PCS ने परीक्षा प्रणाली की नयी व्यवस्था UPSC IAS की तर्ज पर
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS की परीक्षा का पैटर्न को पूरी तरह से बदल दिया हैं, नई व्यवस्था को आई ए एस परीक्षा की तर्ज पर कर दिया हैं , जिसका नोटिफिकेशन देने के साथ ही उत्तर प्रदेश PCS के फार्म भरना भी शुरू करदिया गया हैं |
- अब नयी व्यवस्था में प्रारंभिक परीक्षा में पहले की तरह ही दो पेपर ही किये गए हैं लेकिन साथ ही यह स्पष्ट कर दिया गया हैं की आपके गलत उत्तर देने की स्तिथि में आपको दंड स्वरुप ०.33 अंक का नकारात्मक दंड दिया जायेगा अर्थात आपके गलत 3 उत्तर पर आपका एक सही प्रश्न को काट दिया जायेगा|
- प्रारंभिक परीक्षा के पेपर 2 में आपको 33% अंक लाने भी अनिवार्य कर दिया गया है जो केवल पास करना रहेगा उसका मेरिट के ऊपर कोई भी किसी भी तरह का प्रभाव उत्त्पन नहीं होगा |
- साथ ही सबसे जरुरी बात की इस परीक्षा में पहली बार एक तरह का मिनिमम क्वालिफिकेशन अर्थात कम से कम दक्षता मानक निर्धारित कर दिया गया हैं जो निम्न प्रकार से हैं -
- प्रीलिम्स परीक्षा/ मुख्य परीक्षा (दोनों के लिए सामान) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए परीक्षा में कम से कम 30% अंक को पाना अनिवार्य हैं अगर आप इससे कम अंक को प्राप्त करते हैं , तो आप परीक्षा प्रणाली से बहार कर दिए जायेंगे |
- प्रीलिम्स परीक्षा/ मुख्य परीक्षा (दोनों के लिए सामान) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को छोड़ कर किसी भी अन्य श्रेणी के अभ्यर्थी के लिए परीक्षा में कम से कम 40% अंक को पाना अनिवार्य हैं अगर आप इससे कम अंक को प्राप्त करते हैं , तो आप परीक्षा प्रणाली से बहार कर दिए जायेंगे |
- इस परीक्षा की मुख्य परीक्षा में अब सामान्य अध्ययन के 4 प्रश्न पत्र एवं आपके वैकल्पिक विषय को घटाकर एक कर दिया गया हैं जिसमें दो प्रश्नपत्र होंगे साथ ही निबंध एवं हिंदी रहेंगे |
- मुख्य परीक्षा एवं प्रारंभिक विषय का यह नया पैटर्न पूरी तरह से उत्तर प्रदेश की चीजो को जोड़ कर संघ लोक सेवा आयोग की तरह कर दिया गया हैं |
- इस परीक्षा पैटर्न से यह स्पस्ट हैं की अब आप आगामी 19अगस्त की तैयारी की रणनीति आई ए परीक्षा प्रणाली के आधार पर ही बनाये क्योकि कही अभी तक किसी भी प्रकार का माडल प्रश्नपत्र उत्तर प्रदेश लोक आयोग द्वारा नहीं दिया गया हैं एवं जब तक ऐसा कोई स्पष्टीकरण नहीं आ जाता हैं किसी भी प्रकार से कुछ भी नहीं कहा जा सकता हैं की पेपर की तरह से आएगा लेकिन विश्लेशको का मानना हैं कि यह संघ लोक सेवा आयोग की ही तर्ज पर होंगे |
नोट:- दोस्तों यह तो कुछ समान्य सी बाते थी इस नये पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं संघ लोक सेवा आयोग के परीक्षा प्रणाली की तुलना के साथ क्या क्या किस किस पेपर में परिवर्तन किया गया हैं साथ ही यह संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के किस पेपर के किस यूनिट से इसकी समानता स्थापित हो रही हैं इसके बारे में अध्ययन एवं टाइपिंग का कार्य चल रहा हैं पूरा होने के बाद आपको नये अपडेट मिल जायेंगे | आपको आने वाली आगामी परीक्षा के लिए बेस्ट ऑफ लक | धन्यवाद |
मिलते हैं कुछ समय बाद आपके सहयोग के लिए धन्यवाद संतोष वर्मा |