IAS और UP PCS का तुलनात्मक सिलेबस सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र 1 भाग-1 (भारतीय एवं विश्व इतिहास)

सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र 1

भाग-1 (भारतीय एवं विश्व इतिहास)

संघ लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सिलेबस एवं उनके मध्य तुलनात्मक अंतर-

संघ लोक सेवा आयोग का सिलेबस-

यूनिट-1:- भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे |

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सिलेबस-

यूनिट-1:- भारतीय संस्कृति के इतिहास में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला प्रारूप, साहित्य एवं वास्तुकला के महत्वपूर्ण पहलू शामिल होंगे |

तुलना करने पर प्राप्त निष्कर्ष:- सिलेबस के इस यूनिट में कोई भी अंतर नहीं किया गया हैं |

संघ लोक सेवा आयोग का सिलेबस-

यूनिट-2:- 18 वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास-महत्वपूर्ण घटनाएं, व्यक्तित्व, विषय |

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सिलेबस-

यूनिट-2:- आधुनिक भारतीय इतिहास (1757 ईस्वी से 1947 ईस्वी तक)- महत्वपूर्ण घटनाएं, व्यक्तित्व एवं समस्याएं इत्यादि |

तुलना करने पर प्राप्त निष्कर्ष:- सिलेबस के इस यूनिट में संघ लोक सेवा आयोग के सिलेबस में सिर्फ 18वीं सदी के मध्य में लिखा गया हैं तो वही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सिलेबस में इस तिथि को और ज्यादा स्पष्ट कर दिया गया हैं (1757 ईस्वी से 1947 ईस्वी तक) |

संघ लोक सेवा आयोग का सिलेबस-

यूनिट-3:- स्वतंत्रता संग्राम- के विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों में इसमें अपना योगदान देने वाले महत्वपूर्ण व्यक्ति उनका योगदान |

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सिलेबस-

यूनिट-3:- स्वतंत्रता संग्राम- इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों में इसमें अपना योगदान देने वाले महत्वपूर्ण व्यक्ति /उनका योगदान |

तुलना करने पर प्राप्त निष्कर्ष:- सिलेबस के इस यूनिट में कोई भी अंतर नहीं किया गया हैं |

संघ लोक सेवा आयोग का सिलेबस-

यूनिट-4:- स्वतंत्रता के पश्चात देश के अंदर एकीकरण और पुनर्गठन |

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सिलेबस-

यूनिट-4:- स्वतंत्रता के पश्चात देश के अंदर एकीकरण और पुनर्गठन (1965 ईस्वी तक) |

तुलना करने पर प्राप्त निष्कर्ष:- सिलेबस के इस यूनिट में संघ लोक सेवा आयोग के सिलेबस की अपेक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सिलेबस में इस तिथि को और ज्यादा स्पष्ट कर दिया गया हैं (1965 ईस्वी तक) |

संघ लोक सेवा आयोग का सिलेबस-

यूनिट-5:- विश्व के इतिहास में 18 वीं सदी की घटनाएं तथा औद्योगिक क्रांति विश्वयुद्ध राष्ट्रीय सीमाओं का पुनः सीमांकन उपनिवेशवाद उपनिवेशवाद की समाप्ति राजनीतिक दर्शन शास्त्र जैसे साम्यवाद पूंजीवाद समाजवाद आदि शामिल होंगे उनके रूप और समाज पर उनका प्रभाव |

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सिलेबस-

यूनिट-5:- विश्व के इतिहास में 18 वीं सदी से बीसवीं सदी के मध्य तक की घटनाएं जैसे फ्रांसीसी क्रांति 1789, औद्योगिक क्रांति, विश्वयुद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शनशास्त्र जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद, नाजीवाद, फासीवाद इत्यादि के रूप में और समाज पर उनके प्रभाव इत्यादि शामिल होंगे |

तुलना करने पर प्राप्त निष्कर्ष:- सिलेबस के इस यूनिट में कोई भी विशेष अंतर नहीं किया गया हैं |

नोट:- पेपर के इतिहास खंड में कोई भी विशेष अंतर को स्पष्ट रूप से अलग नहीं किया गया हैं अंत: हमारी तैयारी का दायर पूरी तरह से संघ लोक सेवा आयोग की प्रणाली पर आ जाता हैं, अंत: आई ए एस का नोट्स अब इसके लिए सर्वोत्तम हैं |

नोट:- यह सिलेबस संघ लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के हिंदी नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार किया गया हैं |

धन्यवाद |

Posted on by