UP PCS SYLLABUS सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र 1 भाग-1 (भारतीय एवं विश्व इतिहास)

सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र 1

भाग-1 (भारतीय एवं विश्व इतिहास)

यूनिट-1:- भारतीय संस्कृति के इतिहास में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला प्रारूप, साहित्य एवं वास्तुकला के महत्वपूर्ण पहलू शामिल होंगे |

यूनिट-2:- आधुनिक भारतीय इतिहास (1757 ईस्वी से 1947 ईस्वी तक)- महत्वपूर्ण घटनाएं, व्यक्तित्व एवं समस्याएं इत्यादि |

यूनिट-3:- स्वतंत्रता संग्राम- इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों में इसमें अपना योगदान देने वाले महत्वपूर्ण व्यक्ति /उनका योगदान |

यूनिट-4:- स्वतंत्रता के पश्चात देश के अंदर एकीकरण और पुनर्गठन (1965 ईस्वी तक) |

यूनिट-5:- विश्व के इतिहास में 18 वीं सदी से बीसवीं सदी के मध्य तक की घटनाएं जैसे फ्रांसीसी क्रांति 1789, औद्योगिक क्रांति, विश्वयुद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शनशास्त्र जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद, नाजीवाद, फासीवाद इत्यादि के रूप में और समाज पर उनके प्रभाव इत्यादि शामिल होंगे |
Posted on by