सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र 1
भाग-2 (भारतीय समाज)
संघ लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सिलेबस एवं उनके मध्य तुलनात्मक अंतर-
संघ लोक सेवा आयोग का सिलेबस-
यूनिट-1:- भारतीय समाज की मुख्य विषय विशेषताएं भारत की विविधता |
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सिलेबस-
यूनिट-1:- भारतीय समाज और संस्कृत के मुख्य विशेषताएं |
तुलना करने पर प्राप्त निष्कर्ष:- सिलेबस के इस यूनिट में कोई भी अंतर नहीं किया गया हैं |
संघ लोक सेवा आयोग का सिलेबस-
यूनिट-2:- महिलाओं की भूमिका और महिला संगठन, जनसंख्या एवं सम्बद्ध मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण उनकी समस्याएं और उनके रक्षोपाय |
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सिलेबस-
यूनिट-2:- महिलाओं की समाज भूमिका और महिला संगठन जनसंख्या एवं सम्बद्ध मुद्दे गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण उनकी समस्याएं और उनके रक्षोपाय |
तुलना करने पर प्राप्त निष्कर्ष:- सिलेबस के इस यूनिट में कोई भी अंतर नहीं किया गया हैं |
संघ लोक सेवा आयोग का सिलेबस-
यूनिट-3:- भारतीय समाज पर भूमंडलीकरण का प्रभाव |
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सिलेबस-
यूनिट-3:- उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण का अभिप्राय और उनका भारतीय समाज के अर्थव्यवस्था, राज्य व्यवस्था और सामाज संरचना पर प्रभाव |
तुलना करने पर प्राप्त निष्कर्ष:- सिलेबस के इस यूनिट में संघ लोक सेवा आयोग के सिलेबस में सिर्फ भारतीय समाज पर भूमंडलीकरण का प्रभाव ही कहा गया है, परंतु अगर हम इसको कई खंडों पर मैं बांटें या फिर भूमंडलीकरण का अर्थ देखें तो इस में उदारीकरण, निजीकरण, वैश्वीकरण संपूर्ण रूप से सम्मिलित हो जाता है, दोनों ही यूनिटों में समाज पर प्रभाव की बात की गई है, परंतु उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में यूनिट को तोड़कर बताया गया है | अंततः अगर हम देखें तो दोनों ही यूनिटों में किसी भी प्रकार का कोई भी भेद नहीं है, दोनों की तैयारी एक ही तरह एक ही प्रकार से की जानी चाहिए |
संघ लोक सेवा आयोग का सिलेबस-
यूनिट-4:- सामाजिक सशक्तिकरण, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद और धर्मनिरपेक्षता |
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सिलेबस-
यूनिट-4:- सामाजिक सशक्तिकरण, संप्रदायिकता, क्षेत्रवाद और धर्मनिरपेक्षता |
तुलना करने पर प्राप्त निष्कर्ष:- सिलेबस के इस यूनिट में कोई भी अंतर नहीं किया गया हैं |
नोट:- पेपर के भारतीय समाज खंड में कोई भी विशेष अंतर को स्पष्ट रूप से अलग नहीं किया गया हैं, अंत: हमारी तैयारी का दायर पूरी तरह से संघ लोक सेवा आयोग की प्रणाली पर आ जाता हैं, अंत: आईएएस का नोट्स अब इसके लिए सर्वोत्तम हैं |
नोट:- तैयारी की रणनीति आई ए परीक्षा प्रणाली के आधार पर ही बनाये क्योकि कही अभी तक किसी भी प्रकार का माडल प्रश्नपत्र उत्तर प्रदेश लोक आयोग द्वारा नहीं दिया गया हैं एवं जब तक ऐसा कोई स्पष्टीकरण नहीं आ जाता हैं किसी भी प्रकार से कुछ भी नहीं कहा जा सकता हैं की पेपर की तरह से आएगा लेकिन विश्लेशको का मानना हैं कि यह संघ लोक सेवा आयोग की ही तर्ज पर होंगे |
नोट:- यह सिलेबस संघ लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के हिंदी नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार किया गया हैं |
धन्यवाद |