विश्व दूध दिवस समारोह 01-जून-2018
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
- 2014-18 की अवधि के दौरान 2010-14 की तुलना में देश में दूध उत्पादन 23.6 9% बढ़ गया है (2017-18 के लिए दूध उत्पादन के अनुमानित आंकड़े ले रहे हैं)। 2014-18 की अवधि के दौरान दूध उत्पादन में वार्षिक वृद्धि 6.3% है जबकि 2010-14 की अवधि के दौरान दूध उत्पादन में वार्षिक वृद्धि 4% थी।
- राष्ट्रीय कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के द्वारा गोकुल मिशन के के तहत मध्य प्रदेश इटारसी होशंगाबाद आंध्र प्रदेश में 9 दिसंबर 2016 को सेंटर स्थापित करने को मंजूरी दी गई |
- राष्ट्रीय गोकुल मिशन राष्ट्रीय बोवाइन ब्रीडिंग और डेरी डेवलपमेंट के तहत केंद्रित और वैज्ञानिक तरीके से स्वदेशी नस्लों को संरक्षित करने और विकसित करने के लक्षण के साथ स्थापित किया गया था |
- गोकुल ग्राम आत्मनिर्भर होंगे एवं आर्थिक उत्पाद उत्पन्न करें उनके विक्रय से आर्थिक संसाधन का सृजन करेंगे |
मूल लेख का सारांश:-
भारत लगातार दूध उत्पादन में पहले स्थान पर बना हुआ है साथ ही वर्ष 2014 से 18 के दौरान अनुमानित आंकड़ों में भारत में दूध उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है इसके लिए सरकार के कई कार्यक्रम महत्वपूर्ण है जिसमें राष्ट्रीय कामधेनु मिशन सर्व प्रमुख है, दूध उत्पादन में वृद्धि से कहीं ना कहीं यह बात सामने आती है कि लोग पशुपालन को अपना पेशा बना कर आत्मनिर्भरता को प्राप्त कर सकते हैं एवं उनके विक्रय से आर्थिक संसाधनों का सृजन कर सकते हैं|
संघ लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से संबंधित यूनिट-
संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) का सिलेबस-
यूनिट-5:- प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कृषि सहायता तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित विषय, जन वितरण प्रणाली-उद्देश्य, कार्य, सीमाएं, सुधार, बफर स्टाक तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी विषय, प्रौद्योगिकी मिशन, पशुपालन संबंधी अर्थशास्त्र |
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सिलेबस-
यूनिट-5:- अप्रत्यक्ष एवं प्रत्यक्ष कृषि सहायकी तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुड़े मुद्दे, सार्वजनिक वितरण प्रणाली – उद्देश्य, क्रियान्वयन, परिसीमाएं, सुदृढ़ीकरण खाद्य सुरक्षा एवं बफर भंडार, कृषि संबंधित तकनीकी अभियान टेक्नोलॉजी मिशन |
संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) का सिलेबस-
यूनिट-6:- भारत में खाद्य प्रसंस्करण एवं संबंधित उद्योग - कार्यक्षेत्र एवं महत्व, स्थान, ऊपरी और नीचे की अपेक्षाएं, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन |
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सिलेबस-
यूनिट-6:- भारत में खाद्य प्रसंस्करण व संबंधित उद्योग कार्यक्षेत्र एवं महत्व, स्थान निर्धारण, उर्ध्व व अधोप्रभाव आवश्यकताएं, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन |