उत्तर प्रदेश में 15 जुलाई से प्लास्टिक पर बैन
विषय
- यूपी सरकार ने 15 जुलाई से राज्य में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है.
- फिलहाल उत्तर प्रदेश में 50 माईक्रॉन से पतली प्लास्टिक पर रोक लगाई जाएगी.
यूपी सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का उदेश्य प्लास्टिक के बेहिसाब उपयोग को कम करना तथा पर्यावरण को दूषित होने से बचाना है.
महत्वपूर्ण तथ्य
- महाराष्ट्र में प्लास्टिक उपयोग पर बैन लगाए जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश प्लास्टिक पर बैन लगाने वाला भारत का 19वां राज्य बन चुका है. 15 जुलाई से राज्य में प्लास्टिक के कप, ग्लास और पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह से वर्जित है.
- पैकिंग वाली पॉलीथिन की पन्नियों तथा पॉलीथिन में पैक होकर आने वाली सीलबंद खाद्य सामग्रीयों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा.
- नियम का उल्लंघन करने की दशा में दोषी व्यक्ति पर कम से कम 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.
- इससे पहले जून के महीने में महाराष्ट्र में प्लास्टिक के सभी प्रकार के प्रयोगों पर प्रतिबंध लगाया गया था. साथ ही दोषी पाये जाने पर कड़े जुर्माने के रूप में पहली बार पकड़े जाने पर 5 हजार रुपए, दूसरी बार में 10 हजार व तीसरी बार में 25 हजार और 3 महीने की जेल का प्रावधान है