यूएसआर यानि यूनिवर्सिटी सोशल रेस्पोंसिबिलटी
प्रधानमंत्री कार्यालय 05-जून-2018
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो ब्रिज के जरिए देशभर के प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों से संवाद किया। यह तीसरा मौका है जब प्रधानमंत्री ने वीडियो ब्रिज के माध्यम से सरकारी योजनाओँ के विभिन्न लाभार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में:-
ग्रामीण विकास मंत्रालय
- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की शुरुआत जून 2015 में की गई थी। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 20 नवंबर, 2016 को आगरा, उत्तरप्रदेश से पीएमएवाई (जी) की शुरूआत की गई थी। इसका लक्ष्य 31 मार्च, 2019 तक एक करोड़ घरों के निर्माण कार्य को पूरा करना है। अभी तक कुछ इंदिरा आवास योजना (आईएवाई) के घरों का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण ग्रामीण विकास विभाग ने 1.02 करोड़ घरों का लक्ष्य तय कर रखा था जिसमें इंदिरा आवास योजना के 2 लाख घरों का निर्माण कार्य भी शामिल है। 2017-18 में 51 लाख घरों तथा 2018-19 में 51 लाख घरों के निर्माण का लक्ष्य था।