'आकांक्षी जिलों के बदलाव' कार्यक्रम के बारे में

आकांक्षी जिला कार्यक्रम

  • नीति आयोग ने स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास और बुनियादी ढांचे के पांच विकास क्षेत्रों में 49 संकेतकों (81 डाटा प्वाइंट) के प्रकाशित आंकड़ों के आधार पर श्रेणी सूची की शुरुआत की।
  • “आकांक्षी जिला कार्यक्रम, रीयल-टाइम निगरानी और सक्रिय पाठ्यक्रम सुधारों के माध्यम से, केन्द्रों और राज्यों के साथ ही जिला स्तर पर भी सहकारी और प्रतिस्पर्धी संघवाद को मजबूत करता है।”
  • मई 2018 से, जिलों की रैंकिंग ‘वृद्धिशील प्रगति’ जैसे डेल्टा रैंकिंग व प्रतिस्पर्धी संघवाद की भावना को ध्यान में रखते हुए की जायेगी। जिले एक दूसरे के अनुभवों से सीख सकते हैं इसे नीति आयोग ने तैयार किया है और जिलाअधिकारियों को प्रसारित किया गया है।

आकांक्षी जिलों के बदलाव’ कार्यक्रम के बारे में

  • जनवरी में प्रधानमंत्री ने आकांक्षी जिलों के बदलाव कार्यक्रम की शुरुआत की जिसका उद्देश्य देश के कुछ अविकसित जिलों में से कुछ को शीघ्र और प्रभावी ढंग से बदलना है।
Posted on by