हीलियम-3 के बारे में

हीलियम-3 के बारे में:-

  • आमतौर पर हीलियम-3 गैसीय अवस्था में पाया जाने वाला एक रासायनिक तत्व है, जिसे निष्क्रिय एवं नोबल गैस के नाम जाता है, क्योंकि यह रंगहीन, गंधहीन स्वादहीन एवं नॉन टॉक्सिक होती है, हीलियम-3 का प्रयोग किसी भी ही वस्तु को ठंडा करने के लिए भी किया जाता है |
  • यह हीलियम का एक आइसोटोप भी है, जिसे सूर्य के द्वारा सौर्य पवनो से उत्पन्न होता है, लेकिन पृथ्वी पर उपस्थित चुंबकीय क्षेत्र इसे पृथ्वी पर पहुंचने से रोकते हैं, परंतु चंद्रमा पर चुंबकीय क्षेत्र ना होने के कारण यह लगातार चंद्रमा द्वारा अवशोषित किया जा रहा है, जिसके कारण चन्द्रमा पर इसकी अत्यधिक मात्रा मौजूद हैं |
  • इसके न्यूक्लियस में प्रोटॉन की संख्या समान होती है, लेकिन इसमें सामान्य से एक न्यूट्रॉन कम होता है, अर्थात इसके नाभिक में 2-प्रोटॉन और 1-न्यूट्रॉन होते हैं और इस कारण परमाणु द्रव्यमान 3 होता है, इसीलिए इसे हीलियम-3 कहा जाता है |
  • इसका सबसे बड़ी विशेषता यह है, कि इसका प्रयोग परमाणु संलयन अभिक्रिया में होता है, जिससे बड़ी मात्रा में ऊर्जा की उत्पत्ति हो सकती है |
  • हीलियम 3 को ड्यूटेरियम(भारी जल) या भारी हाइड्रोजन या किसी अन्य हीलियम-3 संलयन किया जाए, तो भारी मात्रा में ऊर्जा की उत्पत्ति करता है, साथ ही किसी भी प्रकार का नाभिकीय अपशिष्ट पदार्थ की उत्पत्ति नहीं करता जिससे ग्लोबल वार्मिंग या किसी अन्य प्रकार की पर्यावरणीय समस्या को उत्पन्न नहीं करता हैं |
Posted on by