थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन की रिपोर्ट:-
- थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक 10 देशों की सूची में सबसे ऊपर हैं |
- भारत से नीचे क्रमशः अफगानिस्तान, सीरिया, सोमालिया, सऊदी अरब, पाकिस्तान, कांगो गणराज्य, यमन, नाइजीरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका है |
- विश्व के दूसरे सबसे बड़े आबादी वाले देश को तीन आधारों पर सबसे ऊपर रखा गया है-
- यौन हिंसा का खतरा और शोषण
- सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के खतरे
- मानव दुर्व्यापार जिसमें जबरन श्रम वेश्या करण और घरेलू दासत्व या गुलामी शामिल हैं|
थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन:-
- यह एक धर्मार्थ संस्था हैं | जिसकी स्थापना 1983 में हुई थी |
मुख्यालय:- लंदन, यूनाइटेड किंगडम
मुख्य सेवाएं / कार्य:-
- पत्रकारिता प्रशिक्षण Journalism training (1983)
- मीडिया विकास Media development
- मुफ्त कानूनी सहायता Free legal assistance
- मानवीय समाचार Humanitarian news
- महिलाओं के अधिकार Women's rights
- सुशासन और भ्रष्टाचार विरोधी Good governance and anti-corruption
- सामाजिक नवाचार Social innovation
याद रखने योग्य बिन्दु:- इस विषय में किसके द्वारा एवं किस उद्देश्य के लिए इसको किया गया अवश्य याद होना चाहिए जिसका उपयोग हम महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत आने वाले विषय में शामिल कर सकते हैं |