29 जून को 'सांख्यिकी दिवस'

29 जून को ‘सांख्यिकी दिवस’

उदेश्य:- सांख्यिकी, सांख्यिकी प्रणाली एवं आर्थिक योजना निर्माण के क्षेत्रों में स्‍वर्गीय प्रोफेसर पी सी महालानोबिस द्वारा किए गए उल्‍लेखनीय योगदानों के सम्‍मान में |

  • सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
  • सांख्यिकी, सांख्यिकी प्रणाली एवं आर्थिक योजना निर्माण के क्षेत्रों में स्‍वर्गीय प्रोफेसर पी सी महालानोबिस द्वारा किए गए उल्‍लेखनीय योगदानों के सम्‍मान में भारत सरकार ने राष्‍ट्रीय स्तर पर प्रत्‍येक वर्ष मनाए जाने वाले विशिष्‍ट दिनों के वर्ग में 29 जून को ‘सांख्यिकी दिवस’ के रूप में निर्धारित किया है।
  • इस दिवस को मनाने का उद्वेश्‍य सामाजिक-आर्थिक योजना निर्माण एवं नीति निर्माण सांख्यिकी के महत्‍व के बारे में जागरुकता पैदा करना, प्रोफेसर पी सी महालानोबिस के योगदान को सम्‍मानित करना और उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
  • प्रत्‍येक वर्ष, वर्तमान राष्‍ट्रीय महत्‍व की एक विशिष्‍ट विषय वस्‍तु का चयन किया जाता है और पूरे वर्ष चयनित क्षेत्र में सुधार लाने के उद्वेश्‍य से उस पर केंद्रित चर्चा की जाती है एवं प्रयास किए जाते हैं।
  • इस वर्ष सांख्यिकी दिवस के लिए चुनी गई थीम‘ आधिकारिक सांख्यिकी में गुणवत्‍तापूर्ण आश्वासन’ है। इस थीम का चयन सांख्यिकी प्रणालियों एवं उत्‍पादों में गुणवत्‍ता के अनिवार्य मानकों के अनुपालन के महत्‍व को रेखांकित करने के लिए किया गया है।
  • कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्‍थान (आईएसआई) की स्‍थापना 1931 में प्रोफेसर पी सी महालानोबिस द्वारा की गई थी और उसे 1959 में संसद द्वारा पारित एक अधिनियम के द्वारा एक स्‍वायत्‍तशासी ‘ राष्‍ट्रीय महत्‍व के संस्‍थान’ घोषित किया गया।
  • आईएसआई 29 जून को ‘ श्रमिक दिवस’ मनाता है।
Posted on by