प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक यानी भारतीय डाक भुगतान बैंक - आई पी पी बी का शुभारंभ किया | इसका उद्देश्य सामान्य जनों के लिए बैकिंग सेवा को सुलभ और आसान बनाना है ताकि वित्तीय समावेशन का लक्ष्य तेजी से प्राप्त किया जा सके। इसके लिए देशभर में मौजूद डाक विभाग के विशाल नेटवर्क का उपयोग किया जा रहा है। इस नेटवर्क में तीन लाख से ज्यादा डाकिये और ग्रामीण डाक सेवक शामिल हैं।
  • इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की प्रत्येक जिले में कम से कम एक शाखा होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं पर इसका विशेष ध्यान होगा |
  • आईपीपीबी एक लाख पचपन हज़ार डाकघर शाखाओं के जरिए ग्रामीण इलाकों के लोगों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराएगा. फिलहाल 650 शाखाओं के साथ इसकी शुरुआत हो रही है, इसके अतिरिक्त डाकघरों में 3,250 एक्सेस पॉइंट होंगे और साथ ही 11,000 डाकिये होंगे जो घर-घर बैंकिंग सेवाएं पहुंचाएंगे |
  • पोस्ट पेमेंट्स बैंक के तहत खाते में 1 लाख से ज्यादा जमा नहीं किया जा सकता है | हालांकि पोस्ट ऑफिस के खाते से किसी भी खाते में रकम ट्रांसफर की जा सकेगी | आरटीजीएस, आईएमपीएस, एनईएफटी से फंड ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी |
  • इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में क्यूआर कोड और बॉयोमेट्रिक तकनीक से लेन-देन होगा. | इसके लिए तीन लाख डाक कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी|  इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में इंश्योरेंस और म्युच्युअल फंड में निवेश की भी सुविधा होगी |
  • गौरतलब है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत से गांव-गांव तक बैंक की सुविधा को पहुंचाने में मदद मिलेगी |
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) का शुभारंभ किया। यह समारोह देश भर में 3000 से भी अधिक उन स्थानों पर देखा गया जो दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से जुड़े हुए थे।
  • इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक आईपीपीबी की शाखाएं आज 650 जिलों में खोली गई हैं।
  • अब लोगों को वित्तीय सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्‍य से डाकियो को स्मार्टफोन और डिजिटल उपकरणों के माध्‍यम से सशक्त बनाया जाएगा।
  • ‘आईपीपीबी’ के फायदों में यह धन हस्तांतरण, सरकारी लाभों के हस्तांतरण और बिल भुगतान के साथ-साथ निवेश एवं बीमा जैसी अन्य सेवाएं भी सुलभ कराएगा। डाकिया लोगों के घरों के दरवाजे पर ये सेवाएं सुलभ कराएंगे। आईपीपीबी डिजिटल लेन-देन की सुविधा भी प्रदान करेगा और इसके साथ ही विभिन्‍न स्‍कीमों जैसे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ प्रदान करने में भी मदद करेगा, जिसके तहत किसानों को सहायता मुहैया कराई जाती है।
  • 3 लाख ‘डाक सेवक’ हर घर और हर किसान के साथ-साथ गांवों में हर छोटे उद्यम को भी वित्तीय सेवाएं सुलभ कराने में अत्‍यंत अहम साबित होंगे। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि हाल के महीनों में ‘डाक सेवकों’ के कल्याण और उनकी लंबित मांग को पूरा करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
  • आईपीपीबी अगले कुछ महीनों में देश भर में फैले 1.5 लाख से भी अधिक डाकघरों तक पहुंच जाएगा।
Posted on by