पहली तिमाही में देश की आर्थिक विकास दर
- चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की आर्थिक विकास दर में आठ दशमलव दो प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है, जो पिछले दो वर्षों में सर्वाधिक है। वित्त मंत्रालय ने विश्वास व्यक्त किया है कि मौजूदा वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर साढ़े सात प्रतिशत से ज्यादा रह सकती है।
- आर्थिक मामलों के सचिव एस सी गर्ग ने कहा है कि विनिर्माण क्षेत्र में साढ़े 13 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है जो बहुत अच्छा संकेत है।
- ईज ऑफ डूइंग बिजनेस हो गया, उनका टेक्सेशन का इंसिडेंस भी कम हुआ तो उस वजह से एक ब्रॉडगेज रिकवरी मैनुफैक्चरिंग में देखने को मिल रही है और उसी के कारण अब ये जीडीपी ग्रोथ रिफ्लेक्ट हो रहा है। और पिछले पांच क्वाटर में जैसे कंटिन्युअसली जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़ रहा है उससे यह बात साफ हो रही है कि रिफॉर्म के परिणाम देश को मिल रहा है।
- औद्योगिक संघों ने भी माना है कि आठ दशमलव दो प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर पिछले चार वर्षों के दौरान सरकार के सुधार प्रयासों का ही परिणाम है। भारतीय उद्योग और वाणिज्य परिसंघ- - फिक्की के अध्यक्ष, राशीश शाह ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में दहाई अंकों की वृद्धि दर महत्वपूर्ण आर्थिक सूचकों के सकारात्मक होने का संकेत है।