दो भारतीयों को प्रतिष्ठित रैमॉन मैग्सेसे पुरस्कार

दो भारतीयों को प्रतिष्ठित रैमॉन मैग्सेसे पुरस्कार

 01-सितम्बर-2018

  • सड़कों पर मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिए काम करने वाले मनोचिकित्सक भारत वाटवानी और आर्थिक प्रगति के लिए विज्ञान और संस्कृति को रचनात्मक रूप से काम में लाकर कई युवकों की जिंदगियां बदलने वाले सोनम वांगचुक को इस साल के लिए प्रतिष्ठित रैमॉन मैग्सेसे पुरस्कार से नवाजा गया है |
  • भारत और सोनम वांगचुक को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए ये विशेष सम्मान दिया गया है |
  • डॉक्टर भारत वाटवानी अपनी संस्था के ज़रिए सड़कों पर रहने वाले मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों को बचाने, उन्हें मुफ्त रहने की जगह, भोजन और मनोवैज्ञानिक इलाज मुहैया कराते हैं |
  • वांगचुक भी लद्दाख क्षेत्र में युवाओँ को बेहतर शिक्षा और समाज में सकारात्मक योगदान की दिशा में काम कर रहे हैं |
Posted on by