चौथी अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद कांग्रेस एवं इलेक्ट्रॉनिक औषधालयों से दवाओं के बिक्री नियमों का मसौदा

इलेक्ट्रॉनिक औषधालयों से दवाओं के बिक्री नियमों का मसौदा

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक औषधालयों से दवाओं के बिक्री नियमों का मसौदा जारी किया है। इसका उद्देश्य देशभर में दवाओं की ऑनलाईन बिक्री का नियमन और विश्वसनीय ऑनलाईन पोर्टल से सही दवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना है।
  • इन मसौदा नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति पंजीकरण कराए बिना ई-फार्मेसी पोर्टल से दवाओं की बिक्री, भंडारण या प्रचार नहीं कर सकता।

चौथी अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद कांग्रेस

  • चौथी अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद कांग्रेस आज से नीदरलैंड्स में शुरू हो रही है। आयुष राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक चार दिन के इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
  • सम्मेलन का आयोजन नीदरलैंड्स के इंटरनेशनल महर्षि आयुर्वेद फाउंडेशन और नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस तथा पुणे की अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद अकादमी ने नीदरलैंड्स के भारतीय दूतावास के साथ मिलकर किया है।
Posted on by