18वें एशियाई खेल(2018)-भाग-1
- इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेल आज संपन्न हो रहे हैं। महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी।
- मुक्केबाजी में अमित पांघल और ब्रिज में पुरूष डबल्स जोड़ी के स्वर्ण पदकों की बदौलत भारत ने एशियाई खेलों के इतिहास में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ अपने अभियान का शानदार अंत किया।
- अमित ने 49 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान के ओलंपिक और एशियाई चैंपियन हसनब्वाय दुसमातोव को हराकर सोने का तमगा हासिल किया। अमित ने इसके साथ ही पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में दुसमातोव से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
- भारतीय पुरूष हाकी टीम हालांकि स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई तो नहीं कर पाई, लेकिन उसने कांस्य पदक के मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर इस टीस को कम जरूर किया।
- स्क्वाश में भारतीय महिला टीम फाइनल में हांगकांग से हार गयी और इस तरह से उसे लगातार दूसरी बार रजत पदक मिला।
- भारत 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य सहित कुल 69 पदक जीतकर आठवें स्थान पर रहा। चीन पहले, जापान दूसरे और दक्षिण कोरिया तीसरे नंबर पर रहा।
- इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में हुए इन खेलों का समापन आज से हो रहा है। भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे से यह समारोह शुरू होगा। महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। रानी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 20 साल बाद रजत पदक जीता है।
यह भाग-1 हैं इसी क्रम में आगे भाग जारी...............