देश को मिला ?आयुष्मान भारत? का पहला लाभार्थी

देश को मिला आयुष्मान भारतका पहला लाभार्थी

  • 17 दिन की करिश्मा बनी आयुष्मान भारत की पहली लाभार्थी, कर्नाल अस्पताल में जन्मीं करिश्मा को महत्वकांशी योजना के तहत मिला 9 हजार का चेक प्रदान किया गया |
  • देश को मिला 'आयुष्मान भारत' का पहला लाभार्थी हरियाणा के करनाल की मौसमी योजना की पहली लाभार्थी बनीं योजना के तहत मौसमी के इलाज के लिए 9 हज़ार रूपए का भुगतान किया गया। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ के आधिकारिक ऐलान के दो दिन बाद ही देश को इसका पहला लाभार्थी मिल गया है।
  • हरियाणा के करनाल जिले की रहने वाली मौसमी इस योजना की पहली लाभार्थी बनी हैं। हरियाणा सरकार ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मौसमी का उपचार करने वाले अस्पताल को नौ हजार रुपये का भुगतान किया।
  • मौसमी ने करनाल के एक सरकारी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची का नाम करिश्मा रखा गया है।
  • ‘सर्वेभावंती सुखिना, सर्वे सन्तु निरामया’ के मार्गदर्शक सिद्धांत के तहत स्वास्थ – मानव विकास का ह्रदय माना हैं|

    ‘आयुष्मान भारत’ के तहत दो मुख्य पहले-

    1.राष्ट्रयी स्वास्थ्य नीति -2017 के तहत स्वास्थ्य प्रणाली की नींव के रूप में ‘स्वास्थ्य और आरोग्य केन्द्र’ हैं, जो असंचारी रोगों और मात्रत्व तथा बाल स्वास्थ्य सेवाओ सहित व्यापक स्वास्थ्य सेवाए लोगों के घरों के नजदीक उपलब्ध कराएगी |

  • आवश्यक दवाये एवं सेवाए निःशुल्क रहेंगी |
  • 2.स्वास्थ संरक्षण- राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 30 हजार रूपये वार्षिक कवरेज जो राज्य सरकार के सहयोग से विविध राशि प्रदान कर अधिक अकांछा वाला स्तर प्रदान करेगी l (यह अभी तक की स्कीम थी जो अधिकतम 5 लाख तक हो सकती थी l)

  • गरीब और कमजोर परिवार को  5 लाख तक का कवरेज प्रदान किया जायेगा l (वर्तमान बजट में)
  • इससे संवर्धित उत्पादकता, कल्याण में वृद्धि होगी साथ ही हानि एवं दरिद्रता से बचा जा सकेगा, तथा साथ ही महिलाओ के लिए लाखो रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे l

    अन्य:-

  • जिला अस्पतालों को अपग्रेड कर 24-चिकित्सा कालेज बनाये जायेंगे l
  • 3-संसदीय क्षेत्र में कम से कम 1-कालेज की स्थापना की जाएगी l जिसमे केंद्र-राज्य हिस्सेदारी 60:40 होगी l (उपरोक्त दोनों में)
Posted on by