'जेआईएमईएक्स-18' भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास

जेआईएमईएक्स18

स्रोत:- भारत सरकार का राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ एवं अन्य समाचार पत्र( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, जनसत्ता इत्यादि )

मुख्य बिन्दु:- ‘जेआईएमईएक्स-18' भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास विशाखापत्तनम मे होगा |

  • भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास (जेआईएमईएक्स) 07 अक्टूबर 2018 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शुरू हुआ है, यह युद्धाभ्यास 15 अक्टूबर 2018 तक चलेगा |
  • JIMEX 18 का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच इंटर-ओपेराबिलिटी तथा आपसी समझ को बेहतर बनाना है।
  • इस युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल के जहाज कागा और इनाजुमा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पहुंचे हैं, यह भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाजों के साथ जापान-भारत सामुद्रिक अभ्यास (जेआईएमईएक्स) के तीसरा संस्करण है |
  • यह युद्धाभ्यास का लक्ष्य दोनों बलों की अंतरसंचालन क्षमता बढ़ाना, सर्वश्रेष्ठ परंपराओं को समझना है. इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाना है |
  • इसमें 4 दिन बंदरगाह चरण तथा 4 दिन समुद्री चरण में अभ्यास किया जायेगा। बंदरगाह चरण में पोत के क्रू के साथ योजना निर्माण, विचार-विमर्श तथा खेल गतिविधियों इत्यादि शामिल हैं।
  • जेआईएमईएक्स18 का लक्ष्य अंतः सक्रियता बढ़ाना, आपसी समझ को बेहतर करना तथा एक-दूसरे के सर्वश्रेष्ठ प्रचलनों को अपनाना है |
  • जेआईएमईएक्स18 आठ दिनों तक चलेगा जिसमें चार-चार दिनों के हार्बर एवं समुद्री चरण शामिल होंगे |
  • जेआईएमईएक्स का पिछला संस्करण चेन्नई में दिसंबर 2013 में आयोजित किया गया था, दोनों देशों के बीच यह दूसरा और भारतीय समुद्री सीमा में पहला अभ्यास था |
  • दोनों देशों के बीच पहला द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास जापान में जनवरी 2012 में हुआ था, रक्षा मंत्री एके एंटनी की नवंबर, 2011 में की गई जापान यात्रा के दौरान दोनों देशों में द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास आयोजित करने पर सहमति हुई थी |
Posted on by