इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी (INDIA FOR HUMANITY) पहल
स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, जनसत्ता इत्यादि )
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष में 9 अक्टूबर, 2018 को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने “इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी” नामक पहल लांच की।
- इस पहल के तहत विश्व भर में दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग निशुल्क वितरित किये जायेंगे।
- इस पहल को विदेश मंत्रालय एवं “भगवान् महावीर विकलांग सहायता समिति” नामक संस्था के साथ मिलकर शुरू किया गया है।
- इस पहल का उद्देश्य विश्व भर में दिव्यांग लोगों की सहायता करना है। जिसके तहत एक साल के दौरान विश्व के 12 से अधिक देशों में करीब छह से सात हजार दिव्यांगों को विश्व प्रसिद्ध जयपुर कृत्रिम पैर प्रदान किये जाएंगे।
- जयपुर की मशहूर धर्मार्थ संस्था श्री “भगवान् महावीर विकलांग सहायता समिति” की स्थापना 1975 में की गयी थे, इसके जयपुर फुट के नाम से भी जाना जाता है।
- यह कृतिम अंग फिटमेंट के मामले में विश्व की सबसे बड़ी संस्था है, यह आज तक 1.73 मिलियन दिव्यांग लोगों की सहायता कर चुकी है।
- यह पहल अन्य देशों के लोगों तक पहुंचने और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए है। यह दुनिया भर के लोगों के सशक्तीकरण और उनकी समस्याओं के समाधान खोजने के लिए एक साथ आगे आने की पहल है।
- सरकार ने भारतीय विदेश नीति में लोगों में व्यक्तिगत स्नेह एवं ख़्याल की भावना को समाहित करने का प्रयास किया है और देश एवं विदेश दोनों में सभी पक्षों तक इसी के सहारे पहुंच कायम की विशेष रूप से जो लोग कठिनाई में हैं।