एशियन पैरा गेम्स एवं भारत को पहला स्वर्ण पदक

एशियन पैरा गेम्स

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, जनसत्ता इत्यादि )

  • एशियाई पैरा खेल इंडोनेशिया के जकार्ता में छह से 13 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे है |
  • इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए भारत की 195 सदस्यीय टीम रवाना हुई है। साथ ही जानी-मानी पैरा एथलीट दीपा मलिक और देवेंद्र झाझरिया, बैडमिंटन की मानसी जोशी, ऊंची कूद खिलाड़ी गिरिशा होसंगरा भी इसका हिस्सा होंगी।
  • भारत 13 अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रहा है, जिसमें तीरंदाजी. एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो, पावरलिफ्टिंग, शतरंज, साइक्लिंग, फेंसिंग, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, बोचिया और टेनपिन बॉलिंग मे भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। 
  • तीसरे पैरा एशियाई खेलों में भारत के 187 प्रतिभागी भाग लेते नजर आएंगे। इन खेलों का आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा के लिए किया जाता है।। इस पैरा एशियाई खेल में 41 देशों के प्रतिभागी भाग लेंगे।
  • जेवलिन थ्रोअर संदीप चौधरी ने जकार्ता एशियाई पैरा खेल 2018 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। तो वही पुरुषों 49 किलोग्राम भारवर्ग में पॉवरलिफ्टिंग इवेंट में फरमान बाशा ने रजत तथा परमजीत कुमार ने कांस्य पदक जीता हैं।
  • तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। हरविंदर ने डब्ल्यू 2/ एसटी वर्ग के फाइनल में चीन के झाओ लिश्यु को 6-0 से हराकर खिताब अपने नाम करते हुए भारत के गोल्ड मेडल्स की संख्या को सात तक पहुंचाया।
Posted on by