#MeToo मुद्दा
स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, जनसत्ता इत्यादि )
मुद्दा:- #MeToo और #TimesUp कैंपेन के तहत भारत में महिलाएं आपबीती बता रही हैं, इसमें अपने साथ हुए दुर्व्यवहारों और प्रताड़ना को सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं, सोशल मीडिया पर ये महिलाएं कुछ सबूत भी पेश कर रही हैं |
- मी टू कैंपेन आजकल खूब चर्चा में है। इस कैंपेन में महिलाएं अपने साथ वर्कप्लेस पर होने वाले व्यवहार को सामने ला रही हैं, कि किस तरह के माहौल में उनको काम करना पड़ रहा है। कैसी कैसी दिक्कतें आ रही हैं या आ चुकी हैं।
- इस मूवमेंट में महिलाएं #MeToo के साथ कुछ स्क्रीन शॉट्स भी शेयर कर रही हैं। भारत में इसकी शुरूआत तनुश्री दत्ता ने की थी। उन्होंने नाना पाटेकर पर आरोप लगाए थे।
- इस कैंपेन की शुरूआत 2006 में हॉलीवुड से हुई थी। इसकी शुरूआत अमेरिकी सिविल राइट्स एक्टिविस्ट तराना बर्क ने की थी।
- भारत में यह मूवमेंट 2017 में शुरू हुआ, भारत में मी टू कैंपेन शुरू होने के बाद से अब तक कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियों के नाम इसमें सामने आ चुके हैं इनमें विकास बहल, चेतन भगत, रजत कपूर, कैलाश खैर, जुल्फी सुईद, आलोक नाथ, सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, तमिल राइटर वैरामुथु और मोदी सरकार में मंत्री एमजे अकबर शामिल हैं।