माइकल तूफान
स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, जनसत्ता इत्यादि )
- हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के मैक्सिको बीच शहर में माइकल नामक तूफान ने दस्तक दी।
- यह अमेरिका में 150 साल के सबसे शक्तिशाली तूफान माइकल हैं |
- यह तूफान 250 किमी/घंटा की गति से चलने वाली विनाशकारी हवाओं के साथ फ्लोरिडा के उत्तर-पश्चिमी तट पर छोटे से शहर मेक्सिको बीच के पास तट से टकरा गया।
- साफिर-सिम्पसन पैमाने के अनुसार, तट से टकराते समय तीव्र गति से चलने वाला यह तूफान चतुर्थ श्रेणी का तूफान था।
- उल्लेखनीय है कि ‘माइकल’ अमेरिकी भूमि पर दस्तक देने वाला तीसरा सबसे शक्तिशाली तूफान था।
- इस तूफान ने कपास, लकड़ी, पेकान और मूंगफली को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचाया है। एक अनुमान के मुताबिक, इससे 1.9 बिलियन डॉलर की संपति का नुकसान तथा 3.7 मिलियन एकड़ में फैली हुई फसल भी प्रभावित हुई है।
- तूफान की ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बैरोमेट्रिक दबाव मात्र 919 मिलीबार दर्ज किया गया।
- अभिलेखों के मुताबिक, 1969 में मिसिसिप्पी खाड़ी के तट पर आये केमिली तूफान तथा 1935 के लेबर डे तूफान के बाद माइकल संयुक्त राज्य अमेरिका का तीसरा सबसे भयावह तूफान था।
1851 के बाद सबसे भयंकर तूफान
- व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जानकारी देते हुए फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (एफईएमए) प्रमुख ब्रॉक लांग ने कहा कि माइकल फ्लोरिडा पेनहैंडल में 1851 के बाद से आने वाला सबसे भयंकर तूफान है।