पूर्ण-जैविक कृषि में सिक्किम को पहला पुरस्कार
स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़, संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, जनसत्ता इत्यादि )
मुद्दा:- हाल ही में देश के पहले पूर्ण जैविक कृषि राज्य सिक्किम ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित फ्यूचर पॉलिसी पुरस्कार में शीर्ष पुरस्कार जीत लिया है।
- अंतर्राष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड फ्यूचर काउंसिल ने (डब्ल्यूएफसी) ने सिक्किम को 2018 का 'सर्वोत्तम नीति का ऑस्कर' विजेता घोषित किया।
- यह अवार्ड खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ), वर्ल्ड फ्यूचर काउंसिल और आईएफओएएम ऑर्गेनिक्स इंटरनेशनल द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है। इस अवार्ड की घोषणा हमबर्ग और रोम में एक ही समय में की गई।
- रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों को खत्म करने के साथ ही उनके स्थान पर स्थायी विकल्पों को प्रतिस्थापित करने पर सिक्किम को 2016 में देश का पहला जैविक राज्य घोषित किया गया था।
- आयोजकों के अनुसार, इन नीतियों ने 66,000 से अधिक किसानों को सहायता पहुँचाई है, पर्यटन को बढ़ावा दिया है और अन्य देशों के लिये एक उदाहरण स्थापित किया है।
- अन्य सह-आयोजक वर्ल्ड फ्यूचर काउंसिल के मुताबिक, 2014 से 2017 के बीच सिक्किम में पर्यटकों की संख्या 50 फीसदी बढ़ी है।
- तिब्बत की सीमा से लगे इस छोटे हिमालयी राज्य ने रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों को टिकाऊ विकल्पों से प्रतिस्थापित कर दिया।
- इस प्रकार, सिक्किम एक उत्कृष्ट उदाहरण स्थापित करता है। दुनिया भर के देशों तथा अन्य भारतीय राज्यों को सिक्किम से कृषि-पारिस्थितिकी के बारे में सीखने की ज़रूरत है।
- पुरस्कार का सह आयोजन करने वाली संस्था खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की उपमहानिदेशक मारिया हेलेना सेमेडो ने कहा कि यह पुरस्कार भूख, गरीबी और पर्यावरणीय गिरावट के खिलाफ राजनीतिक नेताओं द्वारा बनाई गई असाधारण नीतियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि सिक्किम के अनुभव से पता चलता है कि 100 फीसद जैविक खेती एक सपना नहीं है बल्कि वास्तविकता है।
- दूसरा पुरस्कार तीन देशों में विभाजित किया गया है। स्कूल के भोजन के लिए खाद्य पदार्थो की खरीद संबंधी नीति तैयार करने के लिए ब्राजील को सम्मानित किया गया है, अधिक जैविक खाद्य पदार्थो की खरीद संबंधी नीति बनाने पर डेनमार्क को सम्मान मिला है, साथ ही शहरी बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एक्वाडोर की राजधानी क्विटो को भी सम्मानित किया गया है।
- इससे पहले यह पुरस्कार मरुस्थलीकरण, महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ ¨हसा, परमाणु हथियारों और महासागरों के प्रदूषण के खिलाफ बनाई गई नीतियों को दिया गया था। इस साल यह पुरस्कार कृषि विज्ञान के लिए रखा गया था।
- इस अवार्ड के लिए बनाई गई सूची में 25 देशों के 51 नीतियों को शामिल किया गया था, जिनमें सबसे अच्छी नीति के लिए सिक्किम को स्वर्ण पुरस्कार के लिए चुना गया।
- ब्राजील, डेनमार्क और क्वीटो को रजत पुरस्कार प्रदान किया गया।