सोशल इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार

सोशल इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, जनसत्ता इत्यादि )

  • स्वयं शिक्षण प्रयोग की की संस्थापक प्रेमा गोपालन को इंडिया सोशल इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है।
  • स्वयं शिक्षण प्रयोग में 500 स्वयं सहायता समूह शामिल है।
  • इंडिया सोशल इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर अवार्ड की स्थापना 2010 में जुबिलेंट भारतीय फाउंडेशन तथा श्वाब फाउंडेशन फॉर सोशल इंटरप्रेन्योरशिप ने संयुक्त रूप से की थी।
  • इस अवार्ड के द्वारा उन उद्यमियों को सम्मानित किया जाता है जिनके समाधान अथवा कार्यों से समाज पर काफी असर पड़ता है। श्वाब फाउंडेशन फॉर सोशल इंटरप्रेन्योरशिप विश्व आर्थिक फोरम की सम्बन्धी इकाई है।
  • इस साल यह अवार्ड 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली एक हाई-प्रोफाईल सभा में डाॅ. राजीव कुमार, वाईस चेयरमैन, नेशनल इंस्टीट्यूशन फाॅर ट्रांसफाॅर्मिंग इंडिया, नीति आयोग, गवर्नमेंट आॅफ इंडिया द्वारा दिया जाएगा।
  • फाईनलिस्ट हैं: .
  • ऽ रंग दे बैंगलुरु के स्मिता राम एवं रामकृष्ण एन. के.। .
  • ऽ स्वयम शिक्षण प्रयोग (एसएसपी), पुणे की प्रेमा गोपालन।
  • ऽ वीडियो वाॅल्युनटीयर्स (वीवी), गोवा के जेसिका मेबेरी एवं स्टेलिन के.।
  • एसईओवाई इंडिया अवार्ड देश में सबसे उल्लेखनीय परिवर्तनकर्ताओं को एकल मंच पर लेकर आता है। ये सामाजिक उद्यमी प्रतिभाशाली परिवर्तनकर्ता और स्वयं शुरुआत करने वाले होते हैं, जिनका गहरा झुकाव स्केलेबल एवं सतत तरीकों से सीमांत समुदायों की सबसे आवश्यक जरूरतों को पूरा करने पर होता है।
  • इसके प्रयासों में गरीबी, भूख, लैंगिक असमानता का उन्मूलन व महिला सशक्तीकरण और शिक्षा को प्रोत्साहन देना शामिल है। ये सामाजिक उद्यमी मशाल लेकर चलते हैं और माईक्रो फाईनेंस के प्रबंधन तथा मौसम परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों के समाधान का बीड़ा उठाते हैं।
  • इस साल के फाईनलिस्टों के सिद्धांत यूनाईटेड नेशंस के सतत विकास के लक्ष्य के अनुरूप हैं। उन्होंने अपने टेक्नाॅलाॅजी संचालित, स्केलेबल, सतत एवं इनोवेटिव समाधानों द्वारा नए समय की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है।
Posted on by