विश्व खाद्य दिवस 2018
स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |
नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |
- विश्व में आज भी करोड़ों लोग भुखमरी के शिकार हैं। बात चाहे विकासशील देशों की हो या विकसित देशों की,सब जगह हालात कमोबेश एक समान ही हैं। 'खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए सतत खाद्य प्रणाली' के उद्देश्य के साथ इस साल फिर से हम इस दिवस को मनाया जा रहा हैं |
- 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- इसे संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य व कृषि संगठन (FAO) की स्थापना की याद में मनाया जाता है।
- इस दिवस को मनाने के पीछे मुख्य कारण खाद्य सुरक्षा तथा विश्वभर में कुपोषण से पीड़ित लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाना है।
- खाद्यान्न की समस्या को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 16 अक्टूबर 1945 को विश्व खाद्य दिवस मनाने की शुरुआत की थी ।
- संयुक्त राष्ट्र ने 16 अक्टूबर, 1945 को रोम में "खाद्य एवं कृषि संगठन" (एफएओ) की स्थापना कनाडा में की गयी थी । यह बदलती तकनीक जैसे कृषि, पर्यावरण, पोषक तत्व और खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है।
- कांफ्रेस ऑफ द फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) ने वर्ष 1979 से विश्व खाद्य दिवस मनाने की घोषणा की थी।
- इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व भर में फैली भुखमरी की समस्या के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाना और भूख, कुपोषण और गरीबी के खिलाफ संघर्ष को मजबूती देना था।
- 1980 से 16 अक्टूबर को 'विश्व खाद्य दिवस' का आयोजन शुरू किया गया।
- इस दिवस को मनाने में हंगरी के खाद्य व कृषि मंत्री डॉ. पॉल रोमनी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण थी।
- इस दिवस को विश्वभर के 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है। इसके द्वारा खाद्य सुरक्षा, भूख व निर्धनता इत्यादि विषयों तथा उनके कारणों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है।
- इस वर्ष विश्व खाद्य दिवस की थीम “हमारे कार्य हमारा भविष्य हैं” (Out actions are out future)।
- विश्व खाद्य दिवस 2018 की थीम है ‘हमारा कार्य हमारा भविष्य-2030 तक दुनिया को भूख से मुक्त बनाना संभव’।
- इस संगठन का भारतीय कार्यालय ‘हरित कृषि: वैश्विक पर्यावरण लाभों के लिए भारतीय कृषि में बदलाव लाने और महत्वपूर्ण जैव विविधता तथा वन परिदृश्यों का संरक्षण करने’ के रूप में जाना जाता है।
खाद्य व कृषि संगठन (FAO)
- यह एक संयुक्त राष्ट्र की संस्था है, यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामजिक परिषद् के अधीन कार्य करती है।
- इसकी स्थापना 16 अक्टूबर, 1945 को की गयी थी।
- इसका मुख्यालय इटली के रोम में स्थित है।
- वर्तमान में इसके कुल 194 सदस्य हैं।
- संयुक्त राष्ट्र संघ के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO) के साथ संयुक्त रूप से कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन से मिलकर खाद्य मानक कार्यक्रम कोडेक्स मानक तय तय करते है |