अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस-2018
स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |
नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |
- 17 अक्टूबर को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- इसका प्रमुख उद्देश्य विकासशील देशों में निर्धनता को समाप्त करना है।
- इस दिवस के द्वारा निर्धनता में रह रहे लोगों के साथ सक्रीय साझेदारी के द्वारा उन्हें निर्धनता से बाहर लाने के प्रयास पर बल दिया जाता है, तथा उनके लिए सम्मानपूर्वक जीवन सुनिश्चित करने करने के प्रयास किया जाता है।
- इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस की थीम “Coming together with those furthest behind to build inclusive world of universal respect for human rights and dignity” (सबसे पिछड़े लोगों के साथ मिलकर उनके लिए सार्वभौमिक मानवाधिकार व सम्मान से परिपूर्ण समावेशी विश्व का निर्माण) है।
- वर्ष 2016 में अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस की थीम थी- “अपमान और बहिष्कार से आगे जाकर भागीदारी की ओर बढ़ना: गरीबी की इसके सभी रूपों की में समाप्ति”
इतिहास/पृष्टभूमि:-
- संयुक्त राष्ट्र द्वारा 22 दिसंबर 1992 को प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाने की घोषणा की गयी थी |
- इस दिवस पर विभिन्न राष्ट्र द्वारा गरीबी उन्मूलन के लिए प्रयास विकास एवं विभिन्न कार्यों व योजनाओं को जारी किया जाता है |
- यह दिवस पहली बार 1987 में फ्रांस में मनाया गया जिसमें लगभग एक लाख लोगों ने मानवाधिकारों के लिए प्रदर्शन किया था | यह आंदोलन एटीडी फोर्थ वर्ल्ड के संस्थापक जोसेफ व्रेंसिकी द्वारा किया गया था |
- इसके अतिरिक्त गरीबी से लड़ाई शताब्दी विकास लक्ष्यों यमडीजी लक्ष्य-2015 और नए सतत विकास लक्ष्य-2030 के विकास के मूल में निहित हैं |