एविया इंद्र युद्धाभ्यास

एविया इंद्र युद्धाभ्यास

घटनाक्रम-

  • भारत एवं रूस के मध्य द्विवार्षिक वायुसेना स्तरीय युद्धाभ्यास एविया इंद्र का दूसरा संस्करण दिनांक 17 से 28 सितम्बर 2018 के बीच आयोजित किया गया ।

मुख्य तथ्य-

  • युद्धाभ्यास एविया इंद्र भारत एवं रूस के मध्य द्विवार्षिक वायुसेना स्तरीय पर आयोजित किया जाता हैं |
  • इस वर्ष इस क्रम मे यह दूसरा संस्करण हैं |
  • इसको लिपेस्क में आयोजित किया गया हैं
  • यह युद्धाभ्यास भारतीय दल की अपने रूसी समकक्ष के साथ बातचीत के साथ शुरु हुआ ।
  • युद्धाभ्यास में एयरोस्पेस सुरक्षा एवं आतंक-विरोधी वायुसेना कार्रवाई पर ब्रीफिंग भी सम्मिलित थी ।

युद्धाभ्यास का उद्देश्य-

  • युद्धाभ्यास का उद्देश्य द्विपक्षीय संदर्भ में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिये वायुशक्ति के उपयोग को तैयार करना एवं मान्यता प्रदान करना था ।
  • युद्धाभ्यास का उद्देश्य एक दूसरे से सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों को सीखना था एवं इसमें सिम्युलेटर पर अभ्यास भी शामिल था ।

स्रोत- PIB(भारत सरकार)

Posted on by