कारोबार में सुगमता सूचकांक में भारत 77वें स्थान पर... भाग-4
घटनाक्रम-
- विश्व बैंक द्वारा हाल ही मे जारी अपनी नवीनतम ‘डूइंग बिजनेस रिपोर्ट (डीबीआर, 2019)’ में भारत 77वें पायदान पर पहुंच गया है।
प्रमुख याद रखने वाले तथ्य-
इस वर्ष भारत के प्रदर्शन की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं-
- विश्व बैंक ने वर्ष के दौरान उल्लेखनीय सुधार करने वाले शीर्ष देशों में भारत को भी शुमार किया है।
- उल्लेखनीय सुधार करने वाले शीर्ष देशों में भारत की भी गिनती लगातार दूसरे वर्ष की गई है।
- भारत प्रथम ब्रिक्स और दक्षिण एशियाई देश है जिसे सुधार करने वाले शीर्ष देशों में लगातार दूसरे वर्ष शुमार किया गया है।
- भारत ने दो वर्षों में अपनी रैंकिंग में 53 पायदानों की ऊंची छलांग लगाई है जो डूइंग बिजनेस आकलन में वर्ष 2011 के बाद किसी भी बड़े देश द्वारा दो वर्षों में किये गये सर्वाधिक बेहतरी को दर्शाता है।
- प्रदर्शन में निरंतर सुधार की बदौलत भारत अब दक्षिण एशियाई देशों में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है, जबकि वर्ष 2014 में यह छठे स्थान पर था।
अन्य तथ्य-
- डूइंग बिज़नेस में श्रम बाज़ार विनियमन की भी माप की जाती है लेकिन इस वर्ष की रैंकिंग में इसे शामिल नहीं किया गया है।
- ऐसी अर्थव्यवस्थायेँ जिन्होंने वर्ष 2017-18 में 3 या अधिक क्षेत्रों में सबसे अधिक सुधार किया है उनमें अफगानिस्तान पहले स्थान पर हैं जबकि भारत 5वें स्थान पर हैं वही चीन तीसरे स्थान पर हैं |
- अर्थव्यवस्थाएं 2017-2018 में एक व्यापार अनुकूल माहौल का सबसे अच्छा उदाहरण में न्यूजीलैंड पहले स्थान पर सिंगापुर दूसरे पर डेन्मार्क तीसरे स्थान पर वही चौथे पर हाँग काँग एवं चीन साथ में हैं वही संयुक्त राष्ट्र अमेरिका 8वें स्थान पर हैं |
- अंतिम स्थान 190 पर सोमालिया स्थित हैं नेपाल-110, श्री लंका-100, पाकिस्तान-136 माल दीव-139 आदि |
स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |
नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |