राष्ट्रीय एकता दिवस एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भाग-3

राष्ट्रीय एकता दिवस एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

हालिया घटनाक्रम-

  • 30-अक्टूबर-2018 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ एवं वॉल ऑफ यूनिटी को राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रमुख तथ्य-

राम सुतार (Ram Vanji Sutar)-

  • राम सुतार (Ram Vanji Sutar) का जन्म 19 फ़रवरी 1925 को हुआ था एवं यह भारत के एक सुप्रसिद्ध मूर्तिकार हैं।
  • 1999 में पद्मश्री से अलंकृत किया।
  • इन्हें पद्म भूषण पुरस्कार भी मिला।
  • 2018 में टैगोर कल्चरल अवॉर्ड भी मिलेगा।
  • मॉडेलर के रूप में औरंगाबाद के आर्कियोलोजी विभाग में रहते हुए 1954 से 1958 तक आपने अजन्ता व एलोरा की प्राचीन गुफाओं में मूर्तियों के पुनर्स्थापन (रेस्टोरेशन) का कार्य किया।

राष्ट्रीय एकता दिवस-

  • भारत में हर वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है
  • स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री एवं पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट करने के लिए अनेक प्रयास किए थे
  • उनके अथक प्रयासों के कारण ही आज हम नक्शे पर भारत की वर्तमान स्थिति देख पा रहे हैं
  • उनके इन्हीं कार्यों को याद करने के लिए एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके जन्मदिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है
  • राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरूआत भारत सरकार द्वारा 31 अक्टूबर, 2014 को दिल्ली में की गई थी

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |

नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |

आगे लगातार भाग-4 में जारी........

Posted on by