रन फॉर यूनिटी-
- 2014 के बाद से हर वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए और सरदार पटेल को याद करने के लिए राष्ट्रव्यापी मैराथन का आयोजन किया जाता है, जिसे "रन फॉर यूनिटी" नाम दिया गया है
- इस मैराथन का आयोजन देश के विभिन्न शहरों, गांवों एवं जिलों में किया जाता है, जिसमें स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, अन्य शैक्षणिक संस्थान, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं
- मुख्य समारोह का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में किया जाता है
उद्देश्य-
- इस दिवस के माध्यम से देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय एकता का सन्देश पहुंचता है, जिससे आगे चलकर वे देश में राष्ट्रीय एकता का महत्व समझ सके
स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |
नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |