चुनावी बॉण्‍ड योजना-2018

चुनावी बॉण्‍ड योजना-2018

मुद्दा-

  • भारतीय स्‍टेट बैंक को बिक्री के छठे चरण में अपनी 29 अधिकृत शाखाओं (सूची संलग्‍न) के माध्‍यम से 01-10 नवम्बर 2018 तक चुनावी बॉण्‍डों को जारी करने तथा भुनाने के लिए अधिकृत किया गया है।

चुनावी बॉण्ड योजना-2018-

  • भारत सरकार ने राजपत्र अधिसूचना संख्‍या 20 दिनांक 02 जनवरी, 2018 द्वारा चुनावी बॉण्ड योजना-2018 को अधिसूचित किया है।
  • योजना के प्रावधानों के अनुसार चुनावी बॉण्‍ड की खरीद ऐसे व्‍यक्ति द्वारा की जा सकती है, जो भारत का नागरिक हो या भारत में निगमित या स्‍थापित हो।
  • व्‍यक्ति विशेष के रूप में कोई भी एक व्‍यक्ति एकल रूप से या अन्‍य व्‍यक्तियों के साथ संयुक्‍त रूप से चुनावी बॉण्‍डों की खरीद कर सकता है।
  • केवल वैसी राजनीतिक पार्टियां, जो जन प्रतिनिधित्‍व अधिनियम, 1951 (1951 का 43) के अनुच्‍छेद 29ए के तहत पंजीकृत हों
  • जिसने आम लोकसभा चुनावों या राज्‍य विधानसभा चुनावों में डाले गये मतों के एक प्रतिशत से कम मत प्राप्‍त नहीं किये हों, चुनावी बॉण्‍ड प्राप्‍त करने की पात्र होंगी। 
  • चुनावी बॉण्‍डों को किसी योग्‍य राजनीतिक पार्टी द्वारा केवल अधिकृत बैंक के किसी बैंक खाते के माध्‍यम जारी करने के 15 दिन मे ही भुनाया जा सकेगा।
  • यह ध्यान दिया जा सकता है कि चुनावी बांड जारी होने की तारीख से पंद्रह कैलेंडर दिनों के लिए मान्य होंगे और यदि वैधता अवधि समाप्त होने के बाद चुनावी बॉन्ड जमा किया जाता है तो किसी भी भुगतानकर्ता राजनीतिक पार्टी को कोई भुगतान नहीं किया जाएगा ।
  • चुनावी बांड योजना का विचार वित्त वर्ष 2017 के 1 फरवरी 2017 के आम बजट में किया गया था जिसे 2018 में रूपरेखा प्रदान की गई
  • चुनावी बांड पर किसी भी प्रकार का ब्याज दे नहीं होगा
  • 1000 से एक करोड़ तक के गुणज में चुनावी बांड जारी किए जा सकते हैं
  • साल में मात्र चार बार ही इस प्रकार के बॉन्ड की बिक्री की जाएगी

उद्देश्य एवं लाभ-

  • सरकार ने चुनाव चंदे में स्वच्छता व पारदर्शिता के लिए चुनावी बांड योजना अभियान को शुरू किया है जिसे वित्त मंत्रालय द्वारा राजनीतिक दलों को चंदा देने के लिए पेश की गई है

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |

नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |

Posted on by