‘मैं नहीं हम’ पोर्टल और एप
मुद्दा-
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 अक्टूबर, 2018 को ‘मैं नहीं हम’ पोर्टल जारी करेंगे।
मुख्य बिन्दु-
- यह पोर्टल ‘सेल्फ फॉर सोसायटी’ की थीम पर काम करेगा |
- यह आईटी क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों और संगठनों को सामाजिक सरोकारों और समाज सेवा से जुड़े उनके प्रयासों को एक साथ लाने का मंच प्रदान करेगा।
इस पोर्टल से लाभ-
- इसके माध्यम से प्रौद्योगिकी का लाभ समाज के कमजोर तबके तक पहुंचाने के लिए परस्पर सहयोग के प्रयासों में तेजी लाई जा सकेगी।
- पोर्टल के जरिए समाज की बेहतरी के लिए काम करने के इच्छुक लोगों की व्यापक सहभागिता को भी बढ़ावा दिया जा सकेगा।
स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |
नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |