एशियाई पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार 2018

एशियाई पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार 2018

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

22-नवंबर-2018

मुद्दा-

  • सीमापार से होने वाले पर्यावरण संबंधी अपराधों से निपटने के लिए भारत को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किया गया हैं ।

मुख्य तथ्य-

  • हाल ही में भारतीय संगठन वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) तथा इसके प्रवर्तन अधिकारी आर.एस. शरत को एशियाई पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण ने पर्यावरण संबंधी अपराधों से निपटने के लिए प्रदान किया हैं ।
  • यह पुरस्कार संगठन तथा व्यक्तगत श्रेणी में प्रदान किया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार ट्रांस-बाउंड्री पर्यावरण अपराध की रोकथाम के लिए दिए गये महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।
  • यह पुरस्कार उत्कृष्ट व्यक्तियों और/अथवा सरकारी संगठनों/टीमों को दिया जाता है ।
  • जो निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसी एक में सीमापार से होने वाले पर्यावरण संबंधी अपराधों से निपटने के लिए राष्ट्रीय कानूनों को लागू करने में उत्कृष्टता और नेतृत्व का परिचय देते हैं : सहयोग; प्रभाव; नवोन्मेष; अखंडता और लिंग नेतृत्व।
  • डब्ल्यूसीसीबी को यह पुरस्कार नवोन्मेष श्रेणी में दिया गया है।
  • ब्यूरो ने नवीन प्रवर्तन तकनीक अपनाई जिससे भारत में सीमापार से होने वाले पर्यावरण संबंधी अपराधों के संबंध में दबाव बना।
  • ब्यूरो ने एक ऑनलाइन वन्यजीव अपराध डेटाबेस प्रबंध प्रणाली विकसित की ताकि भारत में वन्यजीव अपराधों को रोकने और उनका पता लगाने के लिए प्रभावी उपाय किए जा सकें और अपराधों की प्रवृत्ति का विश्लेषण करने के लिए आंकड़े प्राप्त किये जा सकें।
  • भारत ने लगातार दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार जीता है।

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |

नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |

Posted on by