​IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग

IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग

मुद्दा-

  • हाल ही में स्विट्ज़रलैंड के IMD बिज़नेस स्कूल ने IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग जारी की हैं जिसमें भारत तीन पायदान उछलकर 51 स्थान पर पहुंच गया है।

प्रमुख तथ्य-

  • वैश्विक स्तर पर भारत प्रतिभा आकर्षित करने, उसे विकसित करने और बनाए रखने की क्षमता के संदर्भ में तीन पायदान उछलकर 51 स्थान पर पहुंच गया है।
  • इस सूची में स्विटजरलैंड को पहला स्थान हासिल हुआ है।
  • इस सूची में लगातार पांचवी बार स्विट्ज़रलैंड पहले स्थान पर कायम है। 
  • यह सूची ग्लोबल बिजनेस स्कूल आईएमडी की ओर से तैयार की गई है।
  • वैश्विक स्तर पर यूरोप में स्विट्जरलैंड, डेनमार्क और बेल्जियम सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी देश बने हुए हैं।
  • ऑस्ट्रिया फिनलैंड,नीदरलैंड, नार्वे, जर्मनी, स्वीडन और लग्जमबर्ग भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।
  • आईएमडी की सालाना वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में 63 देशों को शामिल किया गया
  • यह रैंकिंग तीन कारकों पर आधारित है: निवेश एवं विकास, अपील और तैयारी(तत्परता )।
  • भारत को इन श्रेणियों में क्रमश: 62वां, 43वां और 29वां स्थान हासिल हुआ।
  • इसमें वह सभी कारक शामिल है जिनकी सहायता से स्थानीय प्रतिभा के विकास के लिए निवेश किया जाता है और देश उन प्रतिभाओं को देश में ही रखने में सफल होता है।

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |

नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |

Posted on by