पुरुष हॉकी विश्व कप 2018
समसामयिक घटना क्रम-
- हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में आयोजित किये जाने वाले हॉकी विश्व कप 2018 का एंथम सोंग लांच किया, इसे ए. आर. रहमान द्वारा तैयार किया गया है। इस एंथम सोंग के लिरिक्स “जय हिन्द, जय इंडिया” हैं। यह लिरिक्स गुलज़ार द्वारा लिखे गये हैं।
मुख्य अन्य तथ्य-
- पुरुष हॉकी विश्व कप के 14वें संस्करण का आयोजन ओडिशा के भुबनेश्वर में 28 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2018 के बीच किया जायेगा।
- इस प्रतियोगिता के लिए ओल्ली नामक कछुए को शुभंकर बनाया गया है।
- इसका उद्देश्य ओलिव रिडले कछुए के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना है।
- यह कछुआ ओडिशा राज्य में विलुप्त होने की कगार पर है।
- इस हॉकी विश्व कप में 16 देश हिस्सा लेंगे।
- इस विश्व कप का आयोजन भुबनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में किया आयेगा।
- ‘चक दे इंडिया’ फेम सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), आस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) और गीतकार गुलजार (Gulzar), 28 नवंबर को वर्ल्डकप हॉकी (Hockey World Cup 2018) के उद्घाटन समारोह में आकर्षण का केंद्र होंगे |
- एफआईएच वर्ल्ड लीग फाइनल्स (2017) के बाद अब 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक वर्ल्डकप का आयोजन किया जाएगा |
- भुवनेश्वर में पिछले साल एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का भी सफल आयोजन किया गया था |
- पहले यह चैम्पियनशिप रांची में होनी थी लेकिन उसके हाथ खींचने के बाद 90 दिन के भीतर भुवनेश्वर ने मेजबानी की तैयारी की थी |
स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |
नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |