महिलाओं के विरुद्ध हिंसा समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

महिलाओं के विरुद्ध हिंसा समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

समसामयिक घटनाक्रम-

  • 25 नवम्बर को महिलाओं के विरुद्ध हिंसा समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप मनाया गया है।

उद्देश्य-

  • इस आयोजन का आशय महिलाओं को हिंसा के प्रति जागरूक करना और महिला समुदाय के लिए काम करने वाले समूहों के बीच इसके समाधान के लिए चर्चा करना है ।
  • इस दिवस का उद्देश्य महिलाओं व लड़कियों के विरुद्ध होने वाले हिंसा को समाप्त करना तथा इसके बारे में जागरूकता फैलाना है।

प्रमुख तथ्य-

  • 25 नवम्बर को प्रतिवर्ष महिलाओं के विरुद्ध हिंसा समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप मनाया जाता है।
  • इस वर्ष की थीम “लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध सक्रियता के 16 दिन (25 नवम्बर से 10 दिसम्बर) है।
  • इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17-दिसंबर-1999 में प्रस्ताव 54/134 पारित किया गया था।
  • इस दिवस को मिराबल सिस्टर्स की समृति में मनाया जाता है, वे डोमिनिकन रिपब्लिक से राजनैतिक कार्यकर्ता थीं। उनकी नृशंस हत्या राफेल ट्रूजिलो की तानाशाही के दौरान (1930-61) के दौरान 1960 में की गयी थी।

आवश्यकता क्यो-

  • महिलाओं के विरुद्ध हिंसा मानवाधिकारों का उल्लंघन है।
  • यह महिलाओं के विरुद्ध होने वाले भेदभाव का परिणाम है।
  • यह एक वैश्विक समस्या है।
  • यह महिलाओं के उत्थान व विकास के मार्ग में बाधक है, हिंसा उनके गरिमापूर्ण जीवनयापन के मार्ग में भी बाधक है।

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |

नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |

Posted on by