इसरो (ISRO) के बारे में

समसामयिक घटनाक्रम-

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी43) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 31 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

इसरो के बारे में-

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) Indian Space Research Organisation, ISRO) भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है ।
  • जिसका मुख्यालय बेंगलुरू कर्नाटक में है।
  • इसरो को 15 अगस्त 1969 में स्थापित किया गया था ।
  • इसको को अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए तत्कालीन भारतीय राष्ट्रीय समिति (INCOSPAR) स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और वैज्ञानिक विक्रम अंबालाल साराभाई के प्रयासों से भारतीय राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (इन्‍कोस्‍पार) को 1962 में स्थापित किया गया।
  • भारत का पहला उपग्रह, आर्यभट्ट, जो 19 अप्रैल 1975 सोवियत संघ द्वारा शुरू किया गया था, इसने 5 दिन बाद काम करना बंद कर दिया था।।
  • 1979 को
  • भारत ने दूसरा उपग्रह भास्कर 445 किलो का था, पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया।
  • इसरो को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए साल 2014 के इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
  • मंगल ग्रह पर इसरो द्वारा मंगल आर्बिटर मिशन 24 सितंबर 2014 को भेजा गया जो पूरी तरह सफल रहा ऐसा करने वाला भारत विश्व का पहला देश(पहली बार में सफलता) एवं विश्व का चौथा देश बना हैं ।

मुख्य कार्य/उद्देश्य-

  • संस्थान का मुख्य कार्य भारत के लिये अंतरिक्ष संबधी तकनीक उपलब्ध करवाना है।
  • अन्तरिक्ष कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों में उपग्रहों, प्रमोचक यानों, परिज्ञापी राकेटों और भू-प्रणालियों का विकास शामिल है।

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |

नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |
Posted on by