आईएन-आरएन युद्धाभ्यास कोंकण-18 गोवा में

आईएन-आरएन युद्धाभ्यास कोंकण-18 गोवा में

समसामयिक घटनाक्रम-

  • भारत और ब्रिटेन के बीच नौसैनिक युद्धाभ्यास कोंकण 2018 युद्धाभ्यास 28 नवम्बर से 06 दिसम्बर, 2018 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख तथ्य-

  • भारत और ब्रिटेन के बीच नौसैनिक सहयोग दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक संबंधों पर आधारित है।
  • कोंकण युद्धाभ्यास श्रृंखला की शुरूआत 2004 में हुई थी ।
  • कोंकण 2018 युद्धाभ्यास 28 नवम्बर से 06 दिसम्बर, 2018 तक गोवा में होगा ।
  • इसमें दोनों नौसेनाओं की यूनिटें भाग लेंगी।
  • इस वर्ष के युद्धाभ्यास का मुख्य विषय वायु भेदी जंग, जमीन रोधी जंग, पनडुब्बी रोधी जंग, समुद्र में कार्रवाई और युद्ध कौशल (विजिट बोर्ड सर्च एंड सीजर) जहाज को चलाने की कला का क्रमिक विकास है।
  • समुद्र में युद्धाभ्यास के अलावा कोंकण-2018 में पेशेवर परस्पर क्रियाओं और क्रीडा प्रतियोगिताओं को भी सम्मिलित किया गया है।

उद्देश्य-

  • दोनों देशों की नौसेनाओं ने पिछले वर्षों में प्रशिक्षण आदान-प्रदान और तकनीकी सहयोग जैसी द्विपक्षीय गतिविधियां की हैं।
  • कोंकण युद्धाभ्यास दोनों देशों की नौसेनाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहाँ समुद्र और बंदरगाह में समय-समय पर युद्धाभ्यास हो सके ताकि पारस्परिकता निर्मित की जा सके और बेहतरीन कार्यप्रणाली का आदान-प्रदान किया जा सके।
  • एक दूसरे के अनुभवों से आपसी लाभ प्राप्त करना है और यह दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रखने का संकेत है।

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |

नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |

Posted on by