स्टार्ट-अप रैंकिंग 2018 भाग-2

स्टार्ट-अप रैंकिंग 2018 भाग-2

चर्चा का कारण-

  • औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) ने 20 दिसंबर 2018 को नई दिल्ली में राज्यों की स्टार्ट-अप रैंकिंग 2018 के परिणाम घोषित किए जो अपने आप में इस तरह की पहली रैंकिंग है ।

मुख्य बिन्दु-

रैंकिंग के निष्कर्ष-

  • इस रैंकिंग में सौ फीसदी अंकों के साथ गुजरात शीर्ष पर रहा है ।
  • कर्नाटक, केरल, ओडिशा और राजस्थान शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 85% अंक हासिल किए हैं।
  • 70% से ज्यादा अंक हासिल करने वाले राज्यों में आंध्र, बिहार, छत्तीसगढ़, एमपी, तेलंगाना हैं।
  • स्टार्टअप्स के प्रोत्साहन और रेगुलेशन के मकसद से राज्य सरकारों के लिए तय 38 पैमानों के आधार पर दिल्ली 50% अंक भी हासिल नहीं कर पाई।
  • दिल्ली रैंकिंग में 18वें पायदान पर है। स्टार्टअप्स की संख्या के हिसाब से यह टॉप-10 राज्यों में शुमार है, जहां देश के 85% स्टार्टअप्स चल रहे हैं। 

प्रदर्शन

राज्य

शानदार प्रदर्शन

गुजरात

बेहतरीन प्रदर्शन

कर्नाटक, केरल, ओडिशा और राजस्थान

मार्गदर्शक

आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना

आकांक्षी मार्गदर्शक

हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, और पश्चिम बंगाल

पर्वतीय राज्य

असम, दिल्ली, गोवा, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तराखंड

आरंभकर्ता

चंडीगढ़, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पुदुच्चेरी, सिक्किम और त्रिपुरा

स्टार्ट-अप इको प्रणाली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान-

  • राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 51 अधिकारियों को ‘चैंपियन’ के रूप में चुना गया, जिन्होंने अपने राज्यों की स्टार्ट-अप इको प्रणाली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।
  • इस पूरी प्रक्रिया में 27 राज्यों और तीन केन्द्रशासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया ।
  • मूल्यांकन समिति में स्टार्ट-अप इको प्रणाली से संबंधित स्वतंत्र विशेषज्ञों को रखा गया था, जिन्होंने विभिन्न मानकों के ऊपर सभी राज्यों का मूल्यांकन किया. कई मानक लाभार्थियों के फीडबैक से संबंधित भी थे ।

नए विचारों से युक्तता के आधार पर-

  • स्टार्ट-अप नए विचारों से लैस होते हैं और ये देश की सामाजिक, कृषि और सेवा क्षेत्र की समस्याएं हल करने में सक्षम होते हैं ।

स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन-

  • इस रैंकिंग से राज्यों को स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को सुधारने में मदद मिलेगी । 
  • इस रैंकिंग का आधार राज्यों द्वारा स्टार्ट-अप के लिए अनुकूल तंत्र विकसित करने के लिए किए गए प्रयास है ।

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |

नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |

Posted on by