चेंजिंग इंडिया पुस्तक

चेंजिंग इंडिया पुस्तक

  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘चेंजिंग इंडिया’ का 18 दिसंबर 2018 को दिल्ली में विमोचन किया गया ।
  • यह पुस्तक भारत के आर्थिक और राजनीतिक पहलुओं पर प्रकाश डालती है ।
  • 'चेंजिंग इंडिया' शीर्षक के साथ प्रकाशित पांच खंड की अपनी पुस्तक के विमोचन समारोह में उन्होंने कहा कि मेरे प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान हुए कामों और भारत की प्रगति के बारे में इस पुस्तक में विस्तार से बताया गया है जिसके बारे में सरकार बात नहीं करती है ।

चेंजिंग इंडिया' पुस्तक के बारे में-

  • पांच खंडों में प्रकाशित 'चेंजिंग इंडिया' में मनमोहन सिंह ने 10 साल प्रधानमंत्री रहने के दौरान के किए गए कामों और एक अर्थशास्त्री के रूप में अर्थव्यवस्था का आकलन किया है ।
  • विमोचन के दौरान उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि मैं खामोश प्रधानमंत्री था लेकिन मेरी किताब के पांचों भाग में सारी बात लिखी हुई है, वे लोग प्रधानमंत्री रहने के दौरान मेरी उपलब्धियों को नहीं बताना चाहते, लेकिन मेरी किताब इस बात को बेहतर तरीके से बताएगी ।

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |

नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |

Posted on by