वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट- 2018 भाग-4

वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट- 2018 भाग-4

चर्चा का कारण-

  • हाल ही में विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum- WEF) ने वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट- 2018 (Gender Gap Report- 2018) जारी की है।

मुख्य बिन्दु-

लिंग भेद सूचकांक 2018 में भारत का प्रदर्शन-

  • लिंगभेद सूचकांक 2018 के उप-सूचकांक में मजदूरी दर की समानता में भारत का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।
  • पहली तृतीयक शिक्षा में लिंगभेद पूर्ण रूप से समाप्त हुआ।
  • इस सूचकांक के आर्थिक अवसर उप-सूचकांक में भारत को 149 देशों की सूची में 142वां सूचकांक प्राप्त हुआ।
  • भारत को इस रिपोर्ट में 0.665 औसत अंकों के साथ 108वाँ स्थान हासिल हुआ है।
  • विश्व आर्थिक फोरम के अनुसार भारत को अपनी रैंकिंग में सुधार करने के लिए प्रोफेशनल भूमिकाओं में महिलाओं को बढ़ावा देना होगा।
  • रिपोर्ट में शामिल चार प्रमुख क्षेत्रों में भारत का स्कोर इस प्रकार है-
  1. आर्थिक भागीदारी और अवसर (Economic Participation and Opportunity)- 0.385
  2. शिक्षा प्राप्ति (Educational Attainment)- 0.953
  3. स्वास्थ्य और उत्तरजीविता (Health and Survival)- 0.940
  4. राजनीतिक सशक्तीकरण (Political Empowerment)- 0.382

विश्व आर्थिक फोरम (WEF) के बारे में-

  • यह एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है ।
  • इसकी स्थापना क्लाउस श्वाब ने सार्वजनिक-निजी सहयोग के द्वारा विश्व की स्थित में सुधार के लिए की थी।
  • इसकी स्थापना 1971 में की गयी थी।
  • इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में स्थित है।
  • यह एक गैर-लाभकारी संगठन है ।
  • यह अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करता है।
  • यह संगठन राजनीती, व्यापार, शिक्षा तथा उद्योग इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों के लीडर्स के भी कार्य करता है।

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |

नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |

Posted on by