'स्‍वच्‍छ हवा अभियान' एवं 'पर्यायंत्र'

‘स्‍वच्‍छ हवा अभियान’ एवं ‘पर्यायंत्र’

हालिया घटनाक्रम-

  • केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्‍ली में दस दिवसीय ‘स्‍वच्‍छ हवा अभियान’ का शुभारंभ किया जो 01 नवम्‍बर से 10 नवम्‍बर, 2018 तक जारी रहेगा।

उद्देश्य-

  • प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर करीबी नजर रखने एवं इस बारे में जानकारी देने के साथ-साथ त्‍वरित कदम सुनिश्चित करने के लिए ।

‘पर्यायंत्र’ उपकरण के बारे में-

  • एक पायलट परियोजना ‘पर्यायंत्र’ का भी शुभारंभ किया गया।
  • इस यंत्र को शहरों में चलने वाली बसों की छतों पर लगाया जाएगा जिसमें एक फिल्‍टर लगा होगा। फिल्‍टर में प्रवेश करने वाली हवा बस के चलने पर सूक्ष्‍म कणों से मुक्‍त होकर शुद्ध हो जाती है।
  • इस यंत्र को मानव रचना शैक्षणिक संस्‍थानों के वैज्ञानिकों के एक समूह ने पेश किया है। इस पायलट परियोजना के तहत 30 बसों की छतों पर ये उपकरण लगाये गये हैं।

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |

नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |

Posted on by