India अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ परिषद का सदस्य चुना गया
घटनाक्रम-
- भारत अगले 4 वर्षों की अवधि (2019-2022) के लिए पुनः अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) परिषद का सदस्य चुना गया है।
- परिषद के चुनाव दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे आईटीयू परिपूर्णता सम्मेलन 2018 के दौरान आयोजित किए गए।
प्रमुख बिन्दु-
- भारत 165 वोट प्राप्त करके एशिया-आस्ट्रेलेशिया क्षेत्र से परिषद के लिए चुने गए 13 देशों में तीसरे स्थान पर रहा और वैश्विक रूप से परिषद के लिए चुने गए 48 देशों में इसका स्थान 8वां रहा।
- आईटीयू के 193 सदस्य देश हैं जो परिषद में प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं।
भारत एवं आईटीयू-
- भारत 1869 से आईटीयू का सक्रिय सदस्य रहा है, जो वैश्विक समुदाय देशों में संचार के विकास और प्रचार का गंभीरतापूर्वक समर्थन करता है।
- भारत 1952 से आईटीयू परिषद का नियमित सदस्य रहा है और इस क्षेत्र के सदस्य देशों के योगदान को सुसंगत बनाने में इसने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- भारत ने हमेशा समानता और सर्वसम्मति निर्माण के सिद्धांतों का आदर किया है।
अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ-
- इसकी स्थापना 17 मई, 1865 को पेरिस में हुई थी।
- अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union- ITU) सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की शीर्ष संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है।
- विश्व के 193 देश 'अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ' के सदस्य हैं।
- इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड में है।
प्रमुख कार्य-
- सुचारु सेवा के साथ-साथ दूरसंचार की यथासंभव न्यूनतम दरें बनाए रखने की कोशिश करना।
- दूरसंचार संघ के आर्थिक प्रशासन को स्वतंत्र एवं सुस्पष्ट आधार प्रदान करना।
- यह संचार और दूरसंचार के अंतर्राष्ट्रीय मानकों का नियमन करती है।
- रेडियो आवृत्तियों को निश्चित करना तथा निर्दिष्ट रेडियो आवृत्तियों का आलेखन करना।
- दूरसंचार के दौरान जीवन को किसी प्रकार से क्षति न पहुँचे, इस दृष्टि से विभिन्न उपाय खोजना तथा उन उपायों को लागू करने के उपरांत उनका विस्तार करना।
- दूरसंचार प्रणाली संबंधी विभिन्न अध्ययन करके उपयुक्त सिफारिशें करना तथा इससे संबंधित विभिन्न सूचनाओं को इकट्ठा करके प्रकाशित करना, ताकि सदस्य देश उक्त सूचनाओं से लाभ उठा सकें।
स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |
नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |